Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

कानपुर इनकाउंटर : गैंगस्टर विकास दुबे का करीबी अमर दुबे मारा गया

Janjwar Desk
8 July 2020 3:16 AM GMT
कानपुर इनकाउंटर : गैंगस्टर विकास दुबे का करीबी अमर दुबे मारा गया
x
यूपी पुलिस अबतक विकास दुबे के तीन सहयोगियों को मार चुकी है, वहीं पूरे प्रदेश में उसकी तलाश जारी है...

जनज्वार। कानपुर इनकाउंटर केस का अपराधी गैंगस्टर विकास दुबे का करीबी सहयोगी अमर दुबे हमीरपुर में मारा गया। उसे उत्तरप्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने बुधवार (8 July 2020) सुबह हमीरपुर में मार गिराया। कानपुर देहात में विकास दुबे के गांव बिकरू में दो व तीन जुलाई की मध्य रात्रि आठ पुलिस कर्मियों की हत्या किए जाने के बाद यूपी पुलिस विकास व उसके सहयोगियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, अमर दुबे कानपुर देहात के बिकरू गांव में पुलिस पर गोलियां दागने के वक्त उसके साथ मौजूद था। उसे विकास दुबे का दायां हाथ बताया जाता था। अमर दुबे पर भी इस घटना के बाद पुलिस ने 25 हजार का ईनाम घोषित किया था।



इस घटना के बाद अमर दुबे विकास दुबे का तीसरा सहयोगी है जिसे पुलिस ने मार गिराया है। इससे पहले उसके एक मामा व चचेरे भाई को पुलिस ने मार गिराया था, वहीं एक सहयोगी को जिंदा पकड़ा था, जिससे पुलिस ने अबतक कई राज उगलवाये हैं।

अमर दुबे हमीरपुर के मौदहा इलाके में किसी रिश्तेदार के घर पनाह लेने के लिए आया था और इससे पहले हरियाणा के फरीदाबाद में छिपा था। एसटीएफ टीम को उसके मूवमेंट की जानकारी मिल गई थी और उसे घेर का सरेंडर करने को कहा, लेकिन उसने भागने की नाकमयाब कोशिश की और पुलिस पर गोलियां दागी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वहा मारा गया।

अमर दुबे के हरियाणा व पश्चिम यूपी में छिपे होने से यह संदेह भी गहराया है विकास दुबे भी इसी इलाके में हो सकता है। इसलिए एसटीएफ की टीम अदालत पर भी नजर रख रही है, जहां वह सरेंडर करने के लिए जा सकता है।

हमीरपुर के एसपी श्लोक कुमार ने कहा है कि अमर दुबे से हुई मुठभेड़ में एक एसएचओ व एक एसटीएफ कांस्टेबल घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि एक आटोमेटिक हथियार व एक बैग बरामद की गई है। फारेंसिक टीम घटनास्थल पर जा रही है और आगे की जांच जारी है।

हमीरपुर की उस जगह की तसवीरें भी आईं हैं जहां अमर दुबे मारा गया है। आप इस खबर के संलग्न ट्वीट में मौके की तसवीर देख सकते हैं।






Next Story

विविध