Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

Kanpur Crime News: कानपुर में BJP की महिला नेत्री का बलात्कार, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा आरोपी

Janjwar Desk
6 Jan 2022 2:25 AM GMT
kanpur news
x

(कानपुर में भाजपा नेत्री का हुआ रेप- प्रतीकात्मक तस्वीर)

जानकारी देने पर प्रतीक उन्हें आराम करने की बात कह कर पास के एक होटल में ले गया, जहां उसने दर्द की दवा के नाम पर उन्हें नशीली गोली दे दी। दवा खाकर उन्हें नींद आ गई, जिसके बाद...

Kanpur Crime News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बीते दिन कह रहे थे कि, प्रदेश में 2017 से बेटियों से रात को छेड़छाड़ के बाद स्कूटी तक छीन ली जाती थी और अब वह बेधड़क होकर अपनी मां के साथ रात को घूम सकती है। गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) को दुरबीन लगाकर देखने पर गुंडे बदमाश नजर नहीं आते। लेकिन कानपुर में खुद भाजपा नेत्री का रेप हो गया। इतना ही नहीं बलात्कारी उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल तक रहा है।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा महिला मोर्चा की एक पदाधिकारी ने केशवपुरम में रहने वाले प्रतीक शुक्ला (Prateek Shukla) का उनके घर आना जाना था। कुछ महीनों पहले वह प्रतीक के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कानपुर देहात के अकबरपुर गई थीं। कार्यक्रम में अचानक उनके सिर में दर्द होने लगा। जिसकी जानकारी देने पर प्रतीक उन्हें आराम करने की बात कह कर पास के एक होटल में ले गया, जहां उसने दर्द की दवा के नाम पर उन्हें नशीली गोली दे दी। दवा खाकर उन्हें नींद आ गई।

इस बीच प्रतीक ने उनके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। होश आने पर जब उन्होंने अपने अस्त व्यस्त कपड़े देखे तो उससे पूछताछ की तो उसने पूरा घटनाक्रम बताया और माफी मांगने लगा। उन्होंने उसे दोबारा उसे फोन ना करने की हिदायत देकर वहां से घर आ गई। कुछ दिन बाद प्रतीक उनसे रुपयों की मांग करने लगा। विरोध करने पर प्रतीक ने उनकी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे डाली।

बदनामी के डर से उन्होंने प्रतीक को लगभग ढाई लाख रुपए भी दिए। बावजूद इसके 9 दिसंबर को नौबस्ता के भाजपा कार्यालय के बाहर पहुंचे प्रतीक ने अपने हाथ को ब्लेड से काट उनकी गाड़ी में खून के छींटे मार दिए। वह उन्हें धमकी दे रहा है कि वह आत्महत्या कर लेगा और उसका इल्जाम उन पर उनकी दो सहेलियों पर लगा देगा। इतना ही नहीं आरोपित ने उनकी दोनों बेटियों पर तेजाब डालने की धमकी भी दी है।

इस ब्लैकमेलिंग से आजिज आकर भाजपा नेत्री ने कल्याणपुर थाने में तहरीर दी। कल्याणपुर इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वही आरोपित की तलाश में दबिश भी दी जा रही है। बताया यह भी जा रहा कि आरोपी भाजपा नेत्री के पीछे कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय तक पहुंच गया। तब जाकर मामले में कल्याणपुर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की है।

गौरतलब है कि कानपुर में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का दबदबा है। यहां की दो चार सीटें छोड़कर सभी भाजपा के ही पास हैं। सांसद भाजपा के सत्यदेव पचौरी हैं। राज्य सरकार के तीन-तीन मंत्री भाजपा के हैं। लाखों कार्यकर्ताओं का हुजुम भाजपा का है। बावजूद इसके यह आलम है। जब सूबे की सबसे बड़ी पार्टी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं तब आम लोग किस तरह अपनी सुरक्षा करेंगे। सवाल बड़ा है और जवाब खोज रहा है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध