Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Kanpur MMS Video : कानपुर में नहाती हुई लड़कियों के वीडियो बनाने में एसपी बुलंदशहर का क्या है रोल, अरेस्ट हुए सभी आरोपी

Janjwar Desk
30 Sept 2022 6:24 PM IST
Kanpur MMS Video : कानपुर में नहाती हुई लड़कियों के वीडियो बनाने में एसपी बुलंदशहर का क्या है रोल, अरेस्ट हुए सभी आरोपी
x

Kanpur MMS Video : कानपुर में नहाती हुई लड़कियों के वीडियो बनाने में एसपी बुलंदशहर का क्या है रोल, अरेस्ट हुए सभी आरोपी

Kanpur MMS Video : कानपुर में हॉस्टल की लड़कियों का नहाते हुए वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने हॉस्टल के केयर टेकर और वार्डन को गिरफ्तार कर लिया है। हॉस्टल के केयर टेकर मनोज पांडेय और वार्डन सीमा पाल हैं। मुख्य आरोपी रिषि की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।

Kanpur MMS Video : कानपुर में हॉस्टल की लड़कियों का नहाते हुए वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने हॉस्टल के केयर टेकर और वार्डन को गिरफ्तार कर लिया है। हॉस्टल के केयर टेकर मनोज पांडेय और वार्डन सीमा पाल हैं। मुख्य आरोपी रिषि की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। केस के सभी आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। वहीं, एसपी से भी नेम प्लेट के संबंद्ध में पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि बीते दिनों चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुए एमएमएस कांड की तरह कानपुर में भी काकादेव कोचिंग मंडी के एक गर्ल्स हॉस्टल में एमएमएस कांड हुआ है। हॉस्टल के एक कर्मचारी को गुरुवार को छात्राओं ने एक छात्रा का नहाते हुए वीडियो बनाते रंगेहाथ पकड़ा। छात्राओं ने उसे पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया था। घटना से आहत आक्रोशित छात्राओं ने थाने में जमकर हंगामा किया था।

बुलंदशहर एसपी का रोल

हॉस्टल के बाहर सुरेंद्र नाथ तिवारी, पुलिस अधीक्षक कानपुर के नाम का बोर्ड लगा हुआ था। इसमें सबसे ऊपर अस्थायी निवास भी लिखा है। ऐसे में आशंका हुई कि हॉस्टल कहीं उनका तो नहीं है। वहीं इस संबंध में सुरेंद्र नाथ तिवारी का कहना है कि उनकी कानपुर में तैनाती तो रही है, लेकिन वह कभी उस मकान में रहे नहीं। वर्तमान में वह बुलंदशहर में एसपी सिटी हैं। उन्होंने बताया कि हॉस्टल से उनका कोई संबंध नहीं है। बोर्ड किसने और क्यों लगाया ये नहीं पता। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला कि गर्ल्स हॉस्टल का मालिक शशि सोमानी है

हॉस्टल के कैमरे निकले खराब

हॉस्टल में लगे सारे सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। ऐसे में हॉस्टल की सुरक्षा राम भरोसे ही चल रही थी। हॉस्टल में 70 छात्राएं होने के बावजूद वहां कोई सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं था। रावतपुर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल जब्त कर लिया है। वहीं, छात्राओं ने पुलिसकर्मी पर वीडियो डिलीट करने का भी आरोप लगाया था।

सोमानी परिवार है हॉस्टल का मालिक

इस भवन का मालिकाना हक सोमानी परिवार के पास है, जिनसे हॉस्टल के संचालक मनोज पांडेय ने उक्त परिसर किराए पर अनुबंध के साथ लिया था। यहां वो छात्रावास का संचालन कर रहा था। बता दें कि गर्ल्स हॉस्टल के बाहर एसपी की नेम प्लेट लगी है। पुलिस ने इस तथ्य की भी जांच पड़ताल शुरू की है।

क्या एसपी की नेम प्लेट का दुरूपयोग हुआ?

पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आया है कि सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण दिखने के लिए सोमानी परिवार द्वारा अपने परिचित पुलिस अधिकारी की नेम प्लेट को गलत तरीके से लगाया गया था, जो कि नियमों के विपरीत एवं संबंधों का दुरुपयोग है। इस संबंध में संबंधित पुलिस अधिकारी से बात की जा रही है। यदि कोई शिकायत उनके द्वारा दी जाती है, तो उस पर भी पुलिस द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। संबंधित प्रकरण में सभी पहलुओं की जांच करते हुए सभी प्रकार के विधिविरुद्ध कृत कार्यों पर पुलिस कार्रवाई चलन में है।

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानपुर, आनंद प्रकाश तिवारी ने मामले में बताया कि, 'अब तक की जांच में पता चला कि मकान एसपी का नहीं है। उनका नंबर प्लेट किसने और कब लगाया। जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।'

Next Story

विविध