Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Kanpur News: Kanpur की पूर्व बॉक्सिंग चैंपियन महिला दरोगा का डर्टी गेम, हनीट्रैप का शिकार बनाकर लोगों को लगाती थी चूना

Janjwar Desk
25 Jun 2022 7:30 PM IST
Kanpur News: Kanpur की पूर्व बॉक्सिंग चैंपियन महिला दरोगा का डर्टी गेम, हनीट्रैप का शिकार बनाकर लोगों को लगाती थी चूना
x

Kanpur News: Kanpur की पूर्व बॉक्सिंग चैंपियन महिला दरोगा का डर्टी गेम, हनीट्रैप का शिकार बनाकर लोगों को लगाती थी चूना

Kanpur News : यूपी के कानपुर में एक महिला दरोगा की घिनौनी करतूतों का पर्दाफाश हुआ है। कभी बॉक्सिंग चैंपियन और नेशनल प्लेयर रही महिला दरोगा शहर में हनीट्रैप रैकेट संचालित कर रो थी।

Kanpur News : यूपी के कानपुर में एक महिला दरोगा की घिनौनी करतूतों का पर्दाफाश हुआ है। कभी बॉक्सिंग चैंपियन और नेशनल प्लेयर रही महिला दरोगा शहर में हनीट्रैप रैकेट संचालित कर रो थी। अपने इसी डर्टी गेम के बल पर वह शिकार से रुपया ऐंठती थी। आरोपी महिला दारोगा भुवनेश्वरी देवी लंबे समय तक जेल चौकी की इंचार्ज रही है। चौकी इंचार्ज रहने के दौरान एसटीएफ को कई शातिर मुजरिमों से मिलने वालों की पूरी जानकारी भी सौंपती थी। इसके जरिए कई बड़े अपराधी अलग-अलग हिस्सों में एसटीएफ के हत्थे चढ़े। पुलिस अब महिला दरोगा का कच्चा चिट्ठा खोलने में मेहनत कर रही है।

दरअसल गुरुवार 23 जून की देर रात जालौन के रहने वाले दो मौसेरे भाई उपेन्द्र सिंह और अमित सिंह उर्फ भीम किसी काम से कानपुर पहुंचे थे। यहां के पनकी स्टेशन के पास उनसे एक ब्रोकर टकरा गया। उसने दोनो भाइयों को लड़कियां उपलब्ध कराने की पेशकश की। रजामंदी पर ब्रोकर ने पनकी की एक सेक्स रैकेट संचालिका के जरिए रात करीब पौने नौ बजे सचेंडी निवासी दो लड़कियां पनकी स्टेशन बुलवाईं।

यहीं पनकी गंगागंज में संचालिका ने एक फ्लैट की व्यवस्था कराई जहां चारों को भेजा गया। इसके कुछ ही देर बाद ही महिला दरोगा ने होमगार्ड संजीव कुमार विश्वकर्मा के साथ गंगागंज स्थित उसी फ्लैट में छापेमारी की, जहां यह चारों ठहरे थे। लड़कियों के साथ दोनों भाइयों को उठा लिया गया। दोनों भाइयों से महिला दारोगा ने 15 लाख की डिमांड की। इस पर दोनों ने साफ कह दिया कि इतना पैसा नहीं है। 50 हजार लेने हो तो बोलो वरना जो कार्रवाई करनी है कर दो। पैसे न देने पर दोनों भाइयों को उन्हीं की गाड़ी से रात तीन बजे शहर के चक्कर कटाये गए। फिर चेन, अंगूठी, नकदी और जरूरी कागजात छीन लिये और कहा, पैसे देकर सामान ले जाना।

छापे के दौरान वर्दी में नहीं थी नेम प्लेट

दोनो पीड़ित भाई शुक्रवार 24 जून की सुबह कानपुर में मौजूद अपने साथी धर्मेन्द्र सिंह के साथ ज्वाइंट सीपी के दफ्तर पहुंचे। यहां युवकों ने अपने साथ घटी पूरी कहानी बताई। कहा, एक महिला दरोगा थीं। नेम प्लेट नहीं थी। बावर्दी एक होमगार्ड भी था। इस पर ज्वाइंट सीपी ने एसीपी कोतवाली अशोक कुमार सिंह को धरपकड़ में लगाया।

वसूली करने खुद पहुंची महिला दरोगा

एसीपी ने पीड़ितों से दरोगा भुवनेश्वरी के मुखबिर राहुल शुक्ला को कोतवाली स्थित एक रेस्टोरेंट के पास पैसे लेने के लिए बुलवाया। रात नौ बजे पुलिस ने रेस्टोरेंट में छापा मारा तो महिला दरोगा वसूली की रकम लेने पहुंची थी। उसके साथ होमगार्ड व एक ठेला लगाने वाला माताप्रसाद गुप्ता भी था। दरोगा भुवनेश्वरी देवी और उसके पांच अन्य साथियों को शुक्रवार रात कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि मताप्रसाद के जरिए भी भुवनेश्वरी कई बार अलग-अलग मामलों में वसूली करा चुकी है।

पैसों के लिए अपने थानाक्षेत्र से बाहर भी छापेमारी

गौरतलब है कि पनकी डीसीपी वेस्ट के क्षेत्र में आता है। मगर पैसों के लालच में महिला दरोगा ने एक होमगार्ड संजीव कुमार विश्वकर्मा के साथ गंगागंज स्थित फ्लैट में छापेमारी कर दी। वहां से चारों को उठा लिया। उनसे 15 लाख रुपये की डिमांड की। पैसे न देने पर दोनों भाईयों को रात तीन बजे तक गाड़ी में घुमाया।उसके बाद दोनों भाइयों से चेन, अंगूठी, नकदी और जरूरी कागजात छीन लिए। इसके बाद उन्हें पैसे लाकर सामान लेने की चेतावनी देते हुए छोड़ दिया।

सीडीआर से खुलेगा हनीट्रैप कनेक्शन

ज्वाइंट सीपी ने बताया कि दो एफआईआर दर्ज कराने के बाद पुलिस दरोगा भुवनेश्वरी देवी की सीडीआर निकलवाएगी। जिससे इस हनीट्रैप रैकेट का पता चलेगा। इस खेल में मुखबिर, सेक्स रैकेट संचालिका और दरोगा के बीच कब-कब बात हुई यह भी पता चलेगा। ज्वाइंट सीपी के मुताबिक इस जांच को लिखा पढ़ी में शामिल किया जाएगा।

Next Story

विविध