Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Kanpur News : पत्नी से हुआ विवाद तो पति ने अपने 30 दोस्तों में बांट दिया उसका नंबर, जानिए फिर क्या हुआ?

Janjwar Desk
8 Sept 2022 10:35 AM IST
Kanpur News : पत्नी से हुआ विवाद तो पति ने अपने 30 दोस्तों में बांट दिया उसका नंबर, जानिए फिर क्या हुआ?
x

Kanpur News : पत्नी से हुआ विवाद तो पति ने अपने 30 दोस्तों में बांट दिया उसका नंबर, जानिए फिर क्या हुआ?

Kanpur News : यूपी के कानपुर से एक पति-पत्नी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामले में पत्नी ने पति पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया तो पति ने उससे बदला लेने के लिए वो तरीका निकाला जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।

Kanpur News : यूपी के कानपुर से एक पति-पत्नी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामले में पत्नी ने पति पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया तो पति ने उससे बदला लेने के लिए वो तरीका निकाला जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाने के लिए अपने तीस दोस्तों में उसका नंबर बांट दिया है।

महिला के मुताबिक उसके पति के दोस्त उसे फोन पर अश्लील मैसेज भेजते हैं, जोकि उसका पति ही भिजवाता है। बुधवार को पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर कानपुर में जाकर इस बात की शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद कमिश्नर ने पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

पूरा मामला चकेरी इलाके का है। यहां के रहने वाले आकाश की शादी साल 2019 में श्याम नगर की रहने वाली महिला से हुई थी। शादी के 2 साल बाद दोनो में टकराव शुरू हो गया। पत्नी का आरोप है कि आकाश के घरवालों ने झूठ बोलकर शादी की है। आकाश बेरोजगार है। वह कोई काम-धाम नहीं करता है, जिसके चलते दोनों के बीच विवाद की स्थिति बन गई।

लड़की का कहना है कि उसके माता-पिता ने शादी में 15 लाख रूपये खर्च किये थे। आरोप यह भी है कि साल 2021 में उसे घर से बाहर निकालकर समझौते का प्रयास किया गया। लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसने साल 2022 में आकाश और उसके परिवार के खिलाफ दहेज एक्ट में मामला दर्ज करवा दिया।

इसके बाद आकाश इस कदर नाराज हुआ कि उसने अपनी पत्नी को बदनाम करने के लिए उसका फोन नंबर अपने तीस दोस्तों में बांट दिया, जिसके बाद उसे अश्लील मैसेज आने शुरू हो गये। महिला का कहना है कि उसका पति ही उसके मोबाइल पर अश्लील वीडियो और फोटो अपने दोस्तों से कहकर भिजवाता है।

महिला की माने तो उसने इस बात की शिकायत स्थानीय थाने में भी की थी। लेकिन पुलिस ने मामला गंंभीरता से नहीं लिया। इसलिए उसे पुलिस कमिश्नर के पास आना पड़ा। वूमैन सेल की एसीपी को कमिश्नर के आदेश के बाद जांच सौंपी गई है। पीड़ित महिला का कहना है कि मै अब थक गई हूँ जीना मुश्किल हो गया है। इसलिए मुझे न्याय के लिए कमिश्नर के दफ्तर तक आना पड़ा।

Next Story

विविध