Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

Mathura News : यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, 3 महिला समेत 7 की मौत

Janjwar Desk
7 May 2022 3:30 AM GMT
मथुरा न्यूज : यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, 3 महिला समेत 7 की मौत
x

मथुरा न्यूज : यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, 3 महिला समेत 7 की मौत

Mathura News : मथुरा के नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हुई है।

Mathura News : उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे ( Yamuna Expressway ) पर एक दर्दनाक हादसा (Traumatic road accident ) हुआ है। मथुरा के थाना नौहझील इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे की सूचना है। यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत ( Seven death ) हुई है। इनमें 3 महिलाएं शामिल हैं। 2 लोगों को गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

ये हादसा माइल स्टोन 68 के पास हुआ है। यमुना एक्सप्रेस वे पर वैगन आर कार और अज्ञात वाहन में जोरदार टक्कर हुई। इसमें कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में सवार तीन पुरुष, तीन महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath ) ने यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति वेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

शादी में शामिल होने जा रहे सभी लोग

मथुरा देहात एसपी श्रीचंद ने हादसे के बारे में बताया कि थाना नौहझील इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक वैगनआर कार और अज्ञात वाहन की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई है। मृतक हरदोई के रहने वाले थे। गाड़ी में सवार लोाग एक शादी के समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।


(जनता की पत्रकारिता करते हुए जनज्वार लगातार निष्पक्ष और निर्भीक रह सका है तो इसका सारा श्रेय जनज्वार के पाठकों और दर्शकों को ही जाता है। हम उन मुद्दों की पड़ताल करते हैं जिनसे मुख्यधारा का मीडिया अक्सर मुँह चुराता दिखाई देता है। हम उन कहानियों को पाठक के सामने ले कर आते हैं जिन्हें खोजने और प्रस्तुत करने में समय लगाना पड़ता है, संसाधन जुटाने पड़ते हैं और साहस दिखाना पड़ता है क्योंकि तथ्यों से अपने पाठकों और व्यापक समाज को रू-ब-रू कराने के लिए हम कटिबद्ध हैं।

हमारे द्वारा उद्घाटित रिपोर्ट्स और कहानियाँ अक्सर बदलाव का सबब बनती रही है। साथ ही सरकार और सरकारी अधिकारियों को मजबूर करती रही हैं कि वे नागरिकों को उन सभी चीजों और सेवाओं को मुहैया करवाएं जिनकी उन्हें दरकार है। लाजिमी है कि इस तरह की जन-पत्रकारिता को जारी रखने के लिए हमें लगातार आपके मूल्यवान समर्थन और सहयोग की आवश्यकता है।

सहयोग राशि के रूप में आपके द्वारा बढ़ाया गया हर हाथ जनज्वार को अधिक साहस और वित्तीय सामर्थ्य देगा जिसका सीधा परिणाम यह होगा कि आपकी और आपके आस-पास रहने वाले लोगों की ज़िंदगी को प्रभावित करने वाली हर ख़बर और रिपोर्ट को सामने लाने में जनज्वार कभी पीछे नहीं रहेगा, इसलिए आगे आयें और जनज्वार को आर्थिक सहयोग दें।)

Next Story

विविध