Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

चंदौसी में दलित बच्ची का बलात्कार के बाद हत्या, चंद्रशेखर बोले UP बना दुष्कर्म प्रदेश

Janjwar Desk
14 Aug 2020 5:37 PM IST
चंदौसी में दलित बच्ची का बलात्कार के बाद हत्या, चंद्रशेखर बोले UP बना दुष्कर्म प्रदेश
x
उत्तर प्रदेश के चंदौसी के आंनद कॉलोनी में 09 साल की मासूम बच्ची की रेप करके हत्या कर दी गई। बच्ची कल शाम से ही लापता थी जिसे पुलिस नहीं ढूंढ सकी। आज परिवार को बोरी में बंद लाश मिली....

जनज्वार। उत्तर प्रदेश में लगातार कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के चंदौसी के आंनद कॉलोनी में 09 साल की मासूम बच्ची की रेप करके हत्या कर दी गई। बच्ची कल शाम से ही लापता थी जिसे पुलिस नहीं ढूंढ सकी। आज परिवार को बोरी में बंद लाश मिली।

दलित नेता चंद्रशेखर आज़ाद ने शुक्रवार को इस मामले पर ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधा, साथ ही प्रदेश को दुष्कर्म प्रदेश बता दिया।

चंद्रशेखर आज़ाद ने इस मामले पर ट्वीट किया कि आंनद कॉलोनी, चंदौसी में 09 साल की मासूम बच्ची की रेप करके हत्या कर दी गई। कल शाम से ही लापता बच्ची को पुलिस नहीं ढूंढ सकी। आज परिवार को बोरी में बंद लाश मिली।

उत्तर प्रदेश अब दुष्कर्म प्रदेश बन चुका है। कानून व्यवस्था ध्वस्त। यह गुंडाराज आखिर कबतक चलता रहेगा?

Next Story

विविध