Begin typing your search above and press return to search.
समाज

Muzaffarnagar News: प्रेमी संग खेत जा रही महिला को किया निर्वस्त्र- वीडियो बनाकर किया वायरल

Janjwar Desk
1 Aug 2022 1:51 PM GMT
Muzaffarnagar News: प्रेमी संग खेत जा रही महिला को किया निर्वस्त्र- वीडियो बनाकर किया वायरल
x

Muzaffarnagar News: प्रेमी संग खेत जा रही महिला को किया निर्वस्त्र- वीडियो बनाकर किया वायरल

Muzaffarnagar News: प्रेमी के साथ खेत जा रही महिला के साथ सात युवकों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने दोनों का पहले वीडियो बनाया फिर तमंचे से धमकाकर महिला को निर्वस्त्र होने पर मजूबर किया।

Muzaffarnagar News: प्रेमी के साथ खेत जा रही महिला के साथ सात युवकों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने दोनों का पहले वीडियो बनाया फिर तमंचे से धमकाकर महिला को निर्वस्त्र होने पर मजूबर किया। महिला के निर्वस्त्र होने पर उसका भी वीडियो बनाया। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की गई। पीडिता की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

यूपी के मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के गांव के एक युवक से काफी समय से प्रेम संबंध चल रहे हैं। महिला प्रेमी संग खेत पर गई थी। कुछ युवकों ने दोनों को जाते देखा तो पीछा कर लिया। और दोनों धमकाते हुए आपत्तिजनक वीडियो बना लिया।


आरोप है ब्लैकमेल करते हुए सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर आरोपियों ने अभद्रता की। तमंचे से आतंकित करके निर्वस्‍त्र होने को मजबूर किया। इसी बीच एक आरोपी ने घटना का वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक कर दिया।

पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सातों आरोपियों अनुज, कुलदीप, अंकित, रवि, रिजवान, छोटा और अब्‍दुल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध