Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

Pilibhit News: पीलीभीत में भारतीय किसान यूनियन के मंडलीय अध्यक्ष समेत 50 लोगों पर FIR दर्ज

Janjwar Desk
15 Jan 2022 6:31 PM GMT
Pilibhit News: पीलीभीत में भारतीय किसान यूनियन के मंडलीय अध्यक्ष समेत 50 लोगों पर FIR दर्ज
x

Pilibhit News: पीलीभीत में भारतीय किसान यूनियन के मंडलीय अध्यक्ष समेत 50 लोगों पर FIR दर्ज

Pilibhit News: Yogi Raj में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जनपद पीलीभीत (Pilibhit) में भारतीय किसान यूनियन (Bhartiya Kisan Union) टिकैत गुट (Tikait Gut) के मंडलीय अध्यक्ष सहित 50 लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

पीलीभीत से निर्मल कांत शुक्ल की रिपोर्ट

Pilibhit News: Yogi Raj में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जनपद पीलीभीत (Pilibhit) में भारतीय किसान यूनियन (Bhartiya Kisan Union) टिकैत गुट (Tikait Gut) के मंडलीय अध्यक्ष सहित 50 लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इन पर रैली निकालने और चौराहा पर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने, सड़क पर उपद्रव मचाने पर धारा 144 के उल्लंघन एवं महामारी फैलाने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि इन आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया गया तो सभी लोग सतविंदर सिंह कहलों के साथ बड़ी तेजी से मंडी परिसर की ओर चले गए।

सुनगढ़ी थाने के कांस्टेबल सुनील कुमार की तहरीर पर भाकियू नेता सतविंदर सिंह कहलो सहित 40 से 50 लोगों के खिलाफ धारा 147, 188, 269, 270, महामारी अधिनियम 3 और 4 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। तहरीर में पुलिस कांस्टेबल ने कहा कि 13 जनवरी को उनकी आसाम चौराहा पर ड्यूटी लगी हुई थी। उनके साथ ड्यूटी पर होमगार्ड रोहिताश कुमार लगे थे। दोपहर 2 बजे के आसपास भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट के मंडलीय अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो अपने साथ सात से आठ छोटे वाहनों में अपने समर्थकों को बैठाकर बांसुरी चौराहा आसाम रोड पर आए।


जो बिना मास्क लगाए गाड़ियों से उतर कर सामाजिक दूरी का उल्लंघन करते हुए धारा 144 के नियमों को तोड़कर नारेबाजी करने लगे। रोकने पर भी नहीं मानी और मंडी समिति में काफिला लेकर घुस गए। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभी इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की है लेकिन भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं में पुलिस प्रशासन के इस कदम को लेकर भारी नाराजगी है।

यह था पूरा मामला

13 जनवरी को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नवनियुक्त बरेली मंडल के मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो का भाकियू कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने खमरिया पुल पर स्वागत किया। उसके बाद ललौरीखेड़ा जहानाबाद चौराहे पर और मंडी समिति पीलीभीत के मुख्य द्वार के गेट पर ढोल नगाड़े को बजाकर भव्य स्वागत किया गया तथा मंडी समिति के किसान विश्राम गृह में पंचायत की गई, जिसमें नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ने लोहड़ी के पर्व पर सभी किसानों का अभिनंदन किया। मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश सचिव वेद प्रकाश शर्मा व जिलाध्यक्ष स्वराज सिंह व मंडल उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार ,मनजीत सिंह, लालू मिश्रा,नेमचंद,सुरेश चंद,लुकमान सिंह, जिला प्रभारी पप्पू गंगवार बरेली आदि मौजूद थे ।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध