Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Prashant Kishor News: सोनिया और राहुल गांधी ने बुलाई मीटिंग, प्रशांत किशोर की होने जा रही कांग्रेस में एंट्री!

Janjwar Desk
16 April 2022 10:20 AM GMT
राहुल गांधी ने आपको भाव नहीं दिया?, TV एंकर ने पूछा सवाल तो प्रशांत किशोर ने दिया ये जवाब
x

राहुल गांधी ने आपको भाव नहीं दिया?, TV एंकर ने पूछा सवाल तो प्रशांत किशोर ने दिया ये जवाब

Prashant Kishor News: बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के साथ प्रशांत किशोर ने मुलाकात की और वहीं राहुल गांधी भी इस बैठक में मौजूद है।

Prashant Kishor News: कांग्रेस (Congress) पार्टी की दिल्ली के 10 जनपथ पर एक हाईलेवल मीटिंग (Meeting) हो रही है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के साथ प्रशांत किशोर ने मुलाकात की और वहीं राहुल गांधी भी इस बैठक में मौजूद है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी की स्थिति को ठीक कैसे किया जाए और इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव भी हैं। पिछले महीने 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में पार्टी का प्रदर्शन खराब रहा।

आज 10 जनपथ पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रशांत किशोर कुछ समय पहले मिलने उनके घर पहुंचे थे। यहां पहले से ही कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि बैठक के बाद प्रशांत किशोर को लेकर पार्टी कोई बड़ा ऐलान कर सकती है। कांग्रेस के बड़े पैमान पर चल रहे खराब प्रदर्शन को सुधारने के लिए पार्टी में बदलाव की चर्चा है।

इस साल के अंत में हिमाचल, गुजरात जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं लेकिन गुजरात कांग्रेस की लिस्ट में सबसे ऊपर है। पार्टी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की भी तैयारी शुरू करना चाहती है। ताकि वह बीजेपी को टक्कर दे सके। पीके के करीबी सूत्रों ने कांग्रेस के इस बयान का खंडन किया है कि बातचीत इस साल के अंत में गुजरात चुनावों पर केंद्रित है। कांग्रेस नेतृत्व और प्रशांत किशोर मुख्य रूप से 2024 के लोकसभा चुनाव के रोडमैप पर चर्चा कर रहे हैं।

वहीं सोनिया गांधी ने देश में फैसल रहे हिंदू मुस्लिम मुद्दे पर एक आर्टिकल में लिखा कि आज हमारे देश में नफरत, कट्टरता, असहिष्णुता और असत्य का बोलबाला है। अगर हमने इसे अभी नहीं रोका तो आने वाले समय में इतना नुकसान होगा कि हम इसकी भरपाई तक नहीं कर सकेंगे। इसके लिए हर व्यक्ति को खड़ा होना होगा और शांति के प्रयास करने होंगे। हम इस प्रचंड आग पर काबू पाएं, पिछली पीढ़ियों द्वारा इतनी मेहनत से बनाई गई नफरत को थमा दें।


जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी ने यह बैठक कांग्रेस पार्टी में प्रशांत किशोर की भूमिका तय करने के लिए बुलाई है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस बैठक में कांग्रेस के 14 शीर्ष नेता मौजूद हैं। बैठक में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, दिग्विजय सिंह, अंबिका सोनी, अजय माकन, केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक, एके एंटनी और मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद हैं। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से कांग्रेस नेताओं की तमाम पहलुओं पर चर्चा हो रही है। यह पहली बार है जब कांग्रेस की बैठक में प्रशांत किशोर को बुलाया गया हो।

सूत्रों के मुताबिक प्रशांत किशोर कांग्रेस ज्वाइन करना चाहते हैं। दरअसल, प्रशांत किशोर ने हाल ही में गुजरात चुनाव में कांग्रेस के लिए काम करने की इच्छा जताई थी। हालांकि, गुजरात कांग्रेस का एक धड़ा प्रशांत को अनुपयोगी करार दे रहा है, वहीं कुछ नेताओं का कहना है की प्रशांत के आने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। सूत्र यह भी बता रहे हैं की प्रशांत किशोर ने कांग्रेस हाईकमान को गुजरात में आम आदमी पार्टी से गठबंधन करने का सुझाव दिया है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध