Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

Samajwadi Party News: अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर समाजवादी पार्टी की सभी राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी भंग की

Janjwar Desk
3 July 2022 9:37 AM GMT
Samajwadi Party News: अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर समाजवादी पार्टी की सभी राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी भंग की
x

Samajwadi Party News: अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर समाजवादी पार्टी की सभी राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी भंग की

Samajwadi Party News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सभी कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की है। माना जा रहा अगस्त या सितंबर में पार्टी कार्यपरिषद सम्मेलन के बाद नये सिरे से सभी संगठनों में कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा।

Samajwadi Party News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सभी कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की है। माना जा रहा अगस्त या सितंबर में पार्टी कार्यपरिषद सम्मेलन के बाद नये सिरे से सभी संगठनों में कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। अखिलेश ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का पद बहाल रखा है।


सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकारिणी,राज्य कार्यकारिणी, लोहिया वाहिनी, छात्र सभा, यूथ ब्रिगेड सहित अन्य सभी फ्रंटल संगठनों की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। सपा में बड़े बदलाव की संभावना विधान सभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही जताई जा रही थी। पार्टी के मुखिया विधान सभा के आये नतीजों के बाद दो बार विधायकों और हारने वाले प्रत्याशियों के साथ समीक्षा बैठके कर चुके है। सूत्रों की माने तों पार्टी का अगस्त या सितंबर महीनें में राष्ट्रीय सम्मेलन होगा।

समीक्षा बैठक के बाद अब राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी प्रदेश एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की है। इसके बाद सभी इकाइयों में संगठन के लिए कार्यकारिणी का गठन किया जाना है। पार्टी सूत्रों का यह भी कहना कि प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी बदलाव हो सकता है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story