Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Agra Crime News: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, केबिन में ग्राहकों से होती थी लड़कियों की सौदेबाजी

Janjwar Desk
2 Jan 2022 7:14 AM GMT
agra news
x

(स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार)

सीओ लोहामंडी सत्य नारायण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार शाम को विभव नगर स्थित बंसल नगर में दबिश दी थी। एक मार्केट के बेसमेंट की दुकान में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था...

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित लोहामंडी पुलिस (Agra Police) ने देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारा। पूछताछ में पता चला कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। तकरीबन पांच महीने से क्षेत्र के लोग परेशान थे। उन्होंने शिकायत की थी। इसके बाद गोपनीय जांच कराई गई। जांच के बाद कार्रवाई का जिम्मा सीओ लोहामंडी को सौंपा गया। एलआईयू से इनपुट के बाद दबिश दी गई। बताया गया है कि सेंटर में आने वाले ग्राहकों को केबिन के बाहर लड़कियां दिखाई जाती थीं। एक हजार से दो हजार तक ग्राहक से लिए जाते थे। केबिन में देह व्यापार कराया जाता था।

आगरा के ताजगंज स्थित बंसल नगर में दुकान में स्पा सेंटर (Spa Centre) की आड़ में देह व्यापार पांच महीने से चल रहा था। इससे थाना पुलिस बेखबर बनी हुई थी। स्थानीय लोगों की शिकायत पर गोपनीय जांच हुई। इसके बाद कार्रवाई की गई। मुख्य संचालक फरार हो गया। 11 गिरफ्तार किए गए। इनमें संचालक, पांच ग्राहक और पांच युवतियां शामिल हैं। आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया गया।

सीओ लोहामंडी सत्य नारायण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार शाम को विभव नगर स्थित बंसल नगर में दबिश दी थी। एक मार्केट के बेसमेंट की दुकान में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने मौके से पांच युवतियां और छह पुरुषों को पकड़ा था। देह व्यापार की पुष्टि होने पर थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने शनिवार को आरोपी नालंदा टाउन निवासी सहाकत अली उर्फ राजा, गुम्मट निवासी राहुल शर्मा, कालिंदी विहार निवासी अभिषेक, पाकटोला निवासी बुलबुल, आजमपाड़ा निवासी साहिल सहित पांच युवतियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

एएसपी सत्य नारायण ने बताया कि मुख्य संचालक सूरज है। वह ताजगंज के गुम्मट इलाके का रहने वाला है। वह फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। जांच में पता चला कि स्पा सेंटर की आड़ में पांच महीने से देह व्यापार कराया जा रहा था। सेंटर के बाहर बोर्ड भी नहीं लगाया गया था।

पकड़ी गईं युवतियां विवाहित हैं। आगरा की ही रहने वाली हैं। वह पहले तो पूछताछ में यही कहती रही कि वह काम से आई थी। मगर, बाद में गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगने लगीं। सदाकत सेंटर पर डीलिंग करता था। ग्राहक से बात करने से लेकर लड़कियों को दिखाने का काम करता था। आरोपियों के पास से 48200 रुपये, दस मोबाइल, दो रजिस्टर और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध