Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

यूपी के कन्नौज में तरबूज तोड़ने पर बच्चों को तालिबानी सजा, मुँह काला कर कपड़ों में लिखा चोर फिर पूरे गांव में कराई मुनादी

Janjwar Desk
29 May 2021 10:52 AM GMT
यूपी के कन्नौज में तरबूज तोड़ने पर बच्चों को तालिबानी सजा, मुँह काला कर कपड़ों में लिखा चोर फिर पूरे गांव में कराई मुनादी
x

कन्नौज के इंदरगढ़ में बच्चों को तरबूज तोड़ने पर तालिबानी सजा दी गई। मुँह काला कर कपड़ों पर चोर लिख दिया. photo-social media

तरबूज तोड़े जाने से खेत मालिक इतना आगबबूला हुआ कि उसने दोनो बच्चों के चेहरे पर कालिख पोत दी। बाद में उनके कपड़ों पर चोर लिखा गया। सिर में तरबूज रखवाकर उन्हें पूरे गांव में घुमाया...

जनज्वार, कन्नौज। उत्तर प्रदेश का कन्नौज अपने मीठे तरबूजों के मशहूर है, लेकिन कन्नौज से तरबूजों को लेकर जो खबर आ रही है वह हैरान करती है। यहां दो मासूम सगे भाईयों को खेत से तरबूज तोड़ने पर उनके कपड़ों पर 'चोर' लिखकर पूरे गांव में घुमाया गया।

कन्नौज के तिर्वा स्थित इंदरगढ़ में खनियापुर गांव के रहने वाले दो बच्चों ने खेत से तरबूज तोड़ लिया। तरबूज तोड़े जाने से खेत मालिक इतना आगबबूला हुआ कि उसने दोनो बच्चों के चेहरे पर कालिख पोत दी। बाद में उनके कपड़ों पर चोर लिखा गया। सिर में तरबूज रखवाकर उन्हें पूरे गांव में घुमाया गया।

बताया जा रहा है कि उक्त खेत मालिक दबंग किस्म का है। जिसने तरबूज तोड़ते समय इन दोनो बच्चों को देख लिया था। भागते समय उसने दोड़ाकर इन दोनो भाईयों को पकड़ लिया। मारपीट करने के बाद दोनो के साथ यह जाहिलाना हरकत की गई। बाद में खेत मालिक ने बच्चों को गांव भर में घुमाकर मुनादी भी करवाई की तरबूज तोड़ने की यही सजा है।

दोनो बच्चों के शरीर पर डण्डे के निशान देखकर बच्चों के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। सीओ दीपक दुबे ने मामले की जांच थानेदार विमलेश कुमार को दी है। इंस्पेक्टर छानबीन कर रहे हैं। सीओ का कहना है जल्दी ही खेत मालिक व जो इसमें शामिल रहा है, सजा दी जाएगी। किसी के साथ इस तरह का बर्ताव उचित नहीं है।

Next Story

विविध