Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के 9 मंत्री कोरोना पॉजिटिव, अब कानून मंत्री बृजेश पाठक भी हुए संक्रमित

Janjwar Desk
5 Aug 2020 10:47 AM GMT
योगी सरकार के 9 मंत्री कोरोना पॉजिटिव, अब कानून मंत्री बृजेश पाठक भी हुए संक्रमित
x
दो दिन पहले प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और विधायक योगेंद्र उपाध्याय (आगरा) और विधान पार्षद देवेंद्र प्रताप सिंह (गोरखपुर) को रविवार को जांच में पॉजिटिव पाया गया था.....

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें मिलाकर उत्तर प्रदेश में इस वायरस से अब तक नौ मंत्री संक्रमित हो चुके हैं। दो दिन पहले प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और विधायक योगेंद्र उपाध्याय (आगरा) और विधान पार्षद देवेंद्र प्रताप सिंह (गोरखपुर) को रविवार को जांच में पॉजिटिव पाया गया था। डॉ महेंद्र सिंह के अलावा, यूपी के आठ अन्य मंत्रियों को कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया। उनका इलाज चल रहा है।

कोरोना पॉजिटिव मामलों में मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, धर्म सिंह सैनी, चेतन चौहान, उपेंद्र तिवारी, रघुराज सिंह और जय प्रताप सिंह शामिल हैं। उत्तर प्रदेश की मंत्री कमल रानी वरुण की रविवार को लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में कोरोनावायरस मौत हो गई।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में अबतक कोरोना संक्रमितों के 1,00,310 कन्फर्म मामले सामने आ चुक हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अभी 41,222 एक्टिव मामले हैं। जबकि 1817 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। कोरोना प्रभावित राज्यों की सूची में उत्तर प्रदेश इस समय छठवें स्थान पर हैं। उससे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली में हैं।

वहीं उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले लखनऊ से आए हैं। लखनऊ से अभी तक 4638 मामले सामने आ चुके हैं, वहीं इस सूची में दूसरे नंबर पर कानपुर नगर है जहां 3845 कोरोना के मामले सामने आए। वहीं प्रयागराज में 1894 और वाराणसी में 1739 मामले सामने आ चुके हैं। 1651 मामलों के साथ बरेली पांचवें नंबर पर है।

Next Story

विविध