Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

UP News : सपा नेता ने त्यागियों को बताया महिला विरोधी, लोगों की शिकायत पर यूपी पुलिस ने दर्ज की FIR

Janjwar Desk
11 Aug 2022 2:17 AM GMT
UP News : सपा नेता सुनील यादव ने त्यागियों को बताया महिला विरोधी, लोगों की शिकायत पर यूपी पुलिस ने दर्ज की FIR
x

UP News : सपा नेता सुनील यादव ने त्यागियों को बताया महिला विरोधी, लोगों की शिकायत पर यूपी पुलिस ने दर्ज की FIR

UP News : सपा प्रवक्ता सुनील यादव साजन ( Sunil yadav Sajan ) ने एक टीवी डिबेट के दौरान कथित तौर पर पूरे त्यागी समुदाय ( Tyagi Samaj ) को लेकर टिप्पणी की थी।

UP News : एक तरफ सीएम योगी ने अपनी छवि को बनाए रखने के लिए दबंग श्रीकांत त्यागी ( Shrikant tyagi ) पर कार्रवाई की तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता सुनील यादव साजन ( SP leader Sunil Yadav ) के खिलाफ प्राथमिकी ( FIR ) दर्ज कर साफ कर दिया कि ओमेक्स सोसाइटी की आड़ में अगर कोई त्यागी समाज ( Tyagi Samaj ) को बदनाम करेगा, तो उसे यूपी सरकार उसे बर्दाश्त नहीं करेगी। योगी सरकार की इस कार्रवाई को त्यागी समाज में भाजपा (BJP ) के खिलाफ उभरे असंतोष को थामने का प्रयास माना जा रहा है।

दरअसल, सपा प्रवक्ता सुनील यादव ( Sunil Yadav ) साजन ने 10 जुलाई को एक टीवी डिबेट के दौरान कथित तौर पर पूरे त्यागी समुदाय को लेकर टिप्पणी की थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। सपा नेता की इस टिप्पणी को लेकर त्यागी समाज ( Tyagi Samaj ) गुस्से में था। इस बात को ध्यान में रखते हुए यूपी पुलिस ( UP Police ) ने सुनील यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या कहा था सपा प्रवक्ता ने

सपा प्रवक्ता सुनील यादव ( Sunil Yadav ) साजन ने कहा था कि त्यागी महिलाओं का सम्मान नहीं करते। उन्होंने यह बयान हाल ही में एक महिला के साथ बदसलूकी करने के कारण चर्चा में आये श्रीकांत त्यागी के संबंध में एक टीवी की डिबेट के दौरान दिया था। श्रीकांत त्यागी पर नोएडा में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगा था। यह बयान एक समाचार चैनल द्वारा प्रसारित किया गया था, जिसे त्यागी समाज ने पूरे समुदाय का अपमान माना, जो सुनील यादव पर भारी पड़ गया।

त्यागी नेता महिला विरोधी

सुनील यादव के खिलाफ कामेश्वर त्यागी नाम के एक व्यक्ति ने मंगलवार रात सिहानी गेट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। त्यागी ने अपनी शिकायत में कहा कि साजन के बयान से त्यागी समाज की छवि खराब हुई है। सिहानी गेट थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक सपा नेता ने यह भी कहा कि भाजपा से जुड़े लगभग सभी त्यागी नेता महिला विरोधी हैं।

कोई बड़ी बात नहीं : मनोज तिवारी

नोएडा सेक्टर 93बी पॉश ओमेक्स सोसाइटी में खुद को भाजपा नेता बताकर लोगों पर रौब झाड़ने वाले व ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी को लेकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि पहली बात यह है कि वो पार्टी का नहीं था। फिर इतनी बड़ी पार्टी में कोई गलत शख्स आ जाए तो यह कोई बड़ी बात नहीं है। जैसे ही पता चलता है तो ऐसे लोगों को बाहर किया जाता है।

बता दें कि पांच अगस्त को श्रीकांत त्यागी ने नोएडा की ओमेक्स सोसाइटी में महिला से बदसलूकी की थी। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद त्यागी फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने 9 अगस्त को मेरठ से उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस बचने के लिए श्रीकांत ने 15 बार वाहनों को बदला। इन चार दिनों के दौरान श्रीकांत त्यागी ने तीन राज्यों की पुलिस से बचकर भागा। नोएडा से दिल्ली फिर उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तराखंड तक भागा। त्यागी ने कुछ समय के लिए ऋषिकेश और हरिद्वार में आराम किया। इससे पहले कि पुलिस उसे पहाड़ी राज्य में पकड़ पाती वो फिर यूपी के सहारनपुर चला गया वहां से बागपत और फिर मेरठ चला गया जहां वह एक करीबी दोस्त के यहां छिप गया।

Next Story

विविध