Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

UP News : मायावती ने क्यों कहा सपा से नाराज हैं यूपी के मुसलमान, विदेश भाग सकते हैं अखिलेश यादव

Janjwar Desk
29 April 2022 3:07 AM GMT
UP News : मायावती ने क्यों कहा सपा से नाराज हैं यूपी के मुसलमान, विदेश भाग सकते हैं अखिलेश यादव
x
UP News : बसपा प्रमुख मायावती ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि सपा नेता अखिलेश यादव विदेश भागने की तैयारी में हैं। वह किसी भी समय सपा नेता और कार्यकर्ताओं को धोखा दे सकते हैं।

UP News : बहुजन समाप पार्टी की प्रमुख मायावती ( BSP supremo Mayawati ) ने एक दिन पहले यानि 28 अप्रैल को संवाददाताओं से बातचीत में समाजवादी पार्टी ( SP ) और भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) पर पलटवार किया। उन्होंने सपा नेता अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनकी ओर से राष्ट्रपति बनने को लेकर दिए गए बयान पूरी तरह से निराधार है। इसके उलट उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव खुद विदेश भागने की तैयारी में हैं। वह कभी भी सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को धोखा दे सकते हैं।

यूपी ( Uttar Pradesh News ) के पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ( Mayawati ) ने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा ( BJP ) की वापसी के लिए सपा ही जिम्मेदार है।

केवल सीएम और पीएम बनने का सपना देखती हूं

बसपा प्रमुख Mayawati ने बताया कि सपा और भाजपा वाले यह सपना देखना छोड़ दें कि मैं राष्ट्रपति बनने की इच्छा रखती हूं। मायावती ने कहा कि वह प्रदेश की सीएम और पीएम बनने का सपना देखती हैं। जोकि बसपा के वोटर्स एक बार फिर पार्टी से जुड़ जाएं तो संभव है। सपा के लोग यह भ्रम फैला रहे हैं। ताकि उनका रास्ता साफ हो जाए।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) को पता है कि अब वो सत्ता में नहीं आ सकते हैं। अब वे विदेश भागने की फिराक में हैं। जहां के लिए पहले से ही काफी बंदोबस्त कर लिया है।

ये है विदेश भागने की वजह

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा से मुसलमानों की नाराजगी से पर्दा उठाते हुए कहा कि अखिलेश यादव की कार्यशैली और मानमाने रवैये की वहज से विशेष समुदाय के लोग उनसे नाराज हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अब जान गए हैं कि मुसलमानों की सहयोग के बिना वो सत्ता में नहीं आ सकते। यही वजह है कि अब वे विदेश भागने की फिराक में हैं। जहां के लिए पहले से ही काफी बंदोबस्त कर लिया है।

भाजपा की वापसी की सपा जिम्मेदारी

बसपा प्रमुख ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में BSP को सत्ता में आने से रोकने के लिए सपा और भाजपा ने मिलकर इस चुनाव को पूरी तरह से हिंदू-मुस्लिम रंग दे दिया था। हिंदू-मुस्लिम के बीच चुनाव ध्रुवीकृत होने की वजह से भाजपा की दोबारो सत्ता में वापसी हुई हे। इसके लिए समाजवादी पार्टी ही जिम्मेदार है। भाजपा की सत्ता में वापसी के कारण मुस्लिम और कमजोर वर्ग पर जो जुल्म हो रहा है।

संवाददाताओं को मायावती ने ये भी बताया कि उन्होंने एक पत्र लेकर अपने राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और विधायक उमाशंकर सिंह को सीएम योगी आदित्यनाथ के पास भेजा है। ताकि बसपा के शासन काल में बने स्मारकों की बदहाली को दूर किया जा सके।

Next Story

विविध