Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

UP : सपा गठबंधन से दगाबाजी का ओम प्रकाश राजभर को मिला बड़ा गिफ्ट, अब y श्रेणी की सुरक्षा में रहेंगे सुभासपा मुखिया

Janjwar Desk
22 July 2022 5:44 AM GMT
नीतीश कुमार पर क्यों बरसे ओपी राजभर, क्यों कहा - बिहार में जातिगत जनगणना नहीं कराई तो खाल उधेड़ देंगे
x

नीतीश कुमार पर क्यों बरसे ओपी राजभर, क्यों कहा - बिहार में जातिगत जनगणना नहीं कराई तो खाल उधेड़ देंगे

यूपी : योगी सरकार का फैसला सामने आते ही गाजीपुर पुलिस ने राजभर को वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करा दी है।

UP : राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत के साथ ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ( OP Rajbhar ) को बड़ा इनाम मिला है। योगी सरकार ( Yogi Government ) ने राजभर को Y श्रेणी की सुरक्षा ( Y category security ) दी है। माना जा रहा है कि सुभासपा प्रमुख को यह इनाम मुर्मू की दावेदारी का समर्थन करने के बदले मिला है। राजभर ने सपा प्रमुख को उनकी सियासी क्षमता का अहसास कराते हुए कहा था कि अखिलेश यादव ( Akhilesh yadav ) किसी मुद्दे पर उनसे बातचीत तक नहीं करते इसलिए वो अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं।

बता दें कि ओपी राजभर ( OP RajBhar ) इन दिनों समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर लगातार तंज कसने के लिए भी सुर्खियों में हैं। योगी सरकार का फैसला सामने आते ही गुरुवार शाम को गाजीपुर पुलिस ने राजभर को वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करा दी है। यूपी शासन का यह फैसला राजनीतिक गलियारों में चर्चा में है।

दरअसल, राष्ट्रपति चुनाव ( President Election ) में यूपी में विपक्ष ने क्रॉस वोटिंग की थी। हालांकि, ओम प्रकाश राजभर ने ऐलान कर दिया था कि वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कहने पर द्रौपदी मुर्मु को वोट देंगे। शिवपाल सिंह यादव ने भी द्रौपदी मुर्मु को ही वोट दिया था। विपक्ष के चार विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी, जबकि 3 विधायकों के वोट इनवैलिड घोषित हुए थे।

ओपी राजभर ( OP Rajbhar ) यूपी विधानसभा चुनाव 2022 समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर लड़े थे। उनकी पार्टी सुभासपा 17 सीटों पर उतरी थी, जिसमें से 6 सीटें जीती। ओम प्रकाश राजभर भी जहूराबाद सीट से चुनाव जीते हैं। खास बात यह है कि 2022 में योगी सरकार की वापसी के बाद से ही ओम प्रकाश राजभर, सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमलावर हैं।

क्या कहा था राजभर ने

राष्ट्रपति चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने कहा था कि अखिलेश यादव अपने नवरत्नों से घिरे रहते हैं। अखिलेश यादव का एसी से बाहर नहीं निकलना आजमगढ़ उपचुनाव में हार का सबसे बड़ा कारण था। ओमप्रकाश राजभर ने सवालिया लहजे में कहा कि अब आजम खान की ओर कही गई धूप में बाहर नहीं निकलने की बात पर सपा का कोई नेता कुछ कहेगा? इसके अलावा उन्होंने कहा था कि जिस तरीके से यूपी विधानसभा चुनाव में टिकट बांटे गए, उसी का नतीजा रहा कि सूबे में सरकार नहीं बन सकी।

हालांकि, उन्होंने ये भी कहा है कि अभी हम समाजवादी पार्टी के साथ ही गठबंधन में हैं। सीएम योगी की ओर से अपने मंत्रियों को दिए गए निर्देश पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वहां क्या चल रहा है, ये सब जानते हैं। योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों को आदेश दे दिया है। अब सभी मंत्री ठीक हो जाएंगे।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध