Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

बाहुबली विधायक मुख्तार के मकान गिराने के बाद गैंग का अवैध बूचड़खाना भी किया गया ख़ाक

Janjwar Desk
29 Aug 2020 6:11 AM GMT
बाहुबली विधायक मुख्तार के मकान गिराने के बाद गैंग का अवैध बूचड़खाना भी किया गया ख़ाक
x
मुख्तार अंसारी के सहयोगी रईस अंसारी का ग्रीन लैंड में बना अवैध बूचड़खाना शुक्रवार को जिला प्रशासन के आदेश से गिरा दिया गया...

जनज्वार। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से सदर विधानसभा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के करीबी रईस कुरैशी (Mukhtar Ansari Close Add Raees Qureshi slaughterhouse) के अवैध बूचड़खाने को जिला प्रशासन ने शुक्रवार को गिरा दिया। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि जिले में मुख्तार अंसारी के सहयोगी रईस अंसारी का ग्रीन लैंड में बना अवैध बूचड़खाना शुक्रवार को जिला प्रशासन के आदेश से गिरा दिया गया। उन्होंने कहा कि उस जगह पर बने बाकी अवैध निर्माण भी गिराया जाएगा।

यह अवैध बूचड़खाना (Mukhtar Ansari Close Add Raees Qureshi slaughterhouse Demolished) दशकों पहले मुख्तार अंसारी गिरोह के करीबी रईस कुरैशी ने बनवाया था, जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। शुक्रवार 28 अगस्त को पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भारी पुलिस बल के साथ बूचड़खाने को ध्वस्त कर दिया गया।

मामले में अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी (Awanish Awasthi) ने कहा कि इस अवैध बूचड़खाने (Mukhtar Gang illegal slaughterhouse) के तार मुख्तार अंसारी गिरोह से जुड़े थे जिसे स्थानीय प्रशासन ने गिरवा दिया है और वहां पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गौरतलब है कि गुरुवार को बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के स्वामित्व वाले दो अवैध निर्माण राजधानी लखनऊ के डालीबाग क्षेत्र में ध्वस्त कर दिए गए थे।

संबंधित खबर : बाहुबली अतीक अहमद की अबतक 60 करोड़ की संपत्ति जब्तए आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

राज्य सरकार (Uttar Pradesh Government) ने मऊ से बसपा के वर्तमान विधायक मुख्तार के निकट सहयोगियों की संपत्तियां हाल ही में विभिन्न जिलों में जब्त की हैं और गाजीपुर में मुख्तार के चार सहयोगियों के शस्त्र लाइसेंस भी पहले निरस्त किए जा चुके हैं। इसके अलावा मुख्तार के दोनों बेटों पर लखनऊ में मुकदमा भी दर्ज करवाया गया है।

Next Story

विविध