Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

UP उपचुनाव : शुरूआती रूझानों में भाजपा ले रही बढ़त, सपा दूसरे तो बसपा पिछड़ी रेस में

Janjwar Desk
10 Nov 2020 5:21 AM GMT
UP उपचुनाव : शुरूआती रूझानों में भाजपा ले रही बढ़त, सपा दूसरे तो बसपा पिछड़ी रेस में
x

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सात रिक्त सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। शुरूआती रूझानों में सात में से चार सीट पर भाजपा, दो पर सपा तथा एक पर बसपा ने बढ़त बना ली है। घाटमपुर सीट पर बढ़त पर चल रहे भाजपा के उपेंद्र नाथ पासवान को बसपा के कुलदीप शंखवार ने पीछे छोड़ दिया है।

एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक यूपी की 7 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 5-6 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है, तो सपा को 1-2 विधानसभा सीट मिल सकती हैं। फिरोजाबाद की टूंडला, अमरोहा की नौगांवा, कानपुर नगर की घाटमपुर, उन्नाव की बांगरमऊ, जौनपुर की मल्हनी और देवरिया सदर के साथ-साथ बुलंदशहर सीट पर उपचुनाव हुआ था।

सपा एक सीट और बसपा भी एक सीट पर आगे है, जबकि कांग्रेस का अभी तक कहीं खाता नहीं खुला है। देवरिया, टूंडला, बुलंदशहर, और बंगरमऊ पर भाजपा आगे है। हालांकि देवरिया सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मजबूत स्थिति में माने जा रहे हैं, और चुनावों के पहले से ही माना जा रहा है कि वही चुनाव ​जीतेंगे। अमरोहा की नौगवां सीट से सपा आगे है। कानपुर की घाटमपुर सीट से बसपा आगे चल रही है। जबकि जौनपुर की मल्हनी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार धनंजय सिंह आगे चल रहे हैं।

बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय लोकदल को समर्थन दिया है। यहां पर भाजपा प्रत्याशी पहले तथा बसपा प्रत्याशी दूसरे स्थान पर है। जौनपुर के मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में भिड़ंत बेहद रोचक हो गई है। यहां पर पोस्टल बैलट में आगे चल रहे समाजवादी पार्टी के लकी यादव को निर्दलीय धनंजय सिंह ने पीछे छोड़ दिया है।

जौनपुर से सांसद रहे दबंग धनंजय सिंह आगे निकले हैं। धनंजय सिंह ने समाजवादी पार्टी के लकी यादव को पीछे छोड़ दिया है, जो अपने पिता पारसनाथ यादव की विरासत को बचाने मैदान में उतरे हैं। पहले चक्र में धनंजय सिंह ने दो सौ वोट की बढ़त बनाई है। यहां पर भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंह की हालत बेहद खराब है। वह तीसरे स्थान पर है।

गौरतलब है कि जिन सात सीटों के परिणाम आने हैं, उसमें से 6 सीटों पर 2017 में भाजपा ने कब्जा किया था। एक सीट सपा के खाते में गई थी।

Next Story

विविध