Begin typing your search above and press return to search.
उत्तराखंड

Uttarakhand Election 2022 Voting: मतदान की तस्वीर देखकर कांग्रेस नेताओं के चेहरे खिले, भाजपा को भी सत्ता वापसी की उम्मीद

Janjwar Desk
14 Feb 2022 5:05 PM GMT
Uttarakhand Election 2022 Voting: मतदान की तस्वीर देखकर कांग्रेस नेताओं के चेहरे खिले, भाजपा को भी सत्ता वापसी की उम्मीद
x

Uttarakhand Election 2022 Voting: मतदान की तस्वीर देखकर कांग्रेस नेताओं के चेहरे खिले, भाजपा को भी सत्ता वापसी की उम्मीद

Uttarakhand Election 2022 Voting: उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को प्रदेश में हुए मतदान के बाद बूथवार रुझान आने के बाद कांग्रेस नेताओं के चेहरे खिल उठे हैं। उधर भाजपा खेमे ने भी मतदान को अपने पक्ष में बताया है तो आम आदमी पार्टी का दावा है कि चुनावी नतीजे चौंकाने वाले होंगे।

Uttarakhand Election 2022 Voting: उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को प्रदेश में हुए मतदान के बाद बूथवार रुझान आने के बाद कांग्रेस नेताओं के चेहरे खिल उठे हैं। उधर भाजपा खेमे ने भी मतदान को अपने पक्ष में बताया है तो आम आदमी पार्टी का दावा है कि चुनावी नतीजे चौंकाने वाले होंगे।

सोमवार को मतदान समाप्ति के बाद सभी पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने पूरे प्रदेश का विधानसभावार रुझान इकट्ठा करना शुरू कर दिया। कुछ विधानसभाओं के इलाकों में मतदान शाम सात बजे तक जारी रहने के कारण सभी पार्टी के कार्यकर्ता देर रात तक प्रत्येक बूथ से अपने दल को मिले अनुमानित आंकड़ा जुटाने में लगे थे।

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत ने बताया कि पार्टी को अभी तक मिले फीडबैक के आधार पर जनता ने सत्ता परिवर्तन कर दिया है। जिस पर मतगणना के दिन मोहर लग जायेगी। रावत ने कहा कि कांग्रेस अप्रत्याशित तौर पर बहुमत से बहुत अधिक के आंकड़े के साथ अपनी सरकार बनाने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जनता ने मतदान नहीं किया है बल्कि भाजपा के खिलाफ ईवीएम मशीन का बटन दबाकर उसने भाजपा सरकार से अपने ऊपर किये गए एक-एक जुल्म का बदला लिया है। कई विधानसभाओं में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत का अंतर दस हज़ार वोटों से भी अधिक रहेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भाजपा की सत्ता वापसी का दावा करते हुए कहा कि जिस तरह से जनता ने मतदान के लिए उत्साह दिखाया है, उससे निश्चित रूप से प्रदेश में भाजपा वापसी कर रही है। जनता ने भाजपा की डबल इंजन की सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर मतदान किया है और उन कार्यों पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने चुनाव को प्रभावित करने के लिए कई तरह के भ्रामक हथकंडे भी अपनाये, लेकिन जनता ने भाजपा में अटूट विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि मतदान का परिणाम विपक्ष की गलतफहमी को निश्चित रूप से दूर करेगा।

जबकि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल ने कहा कि प्रदेश की सभी विधानसभाओं में लोगों में जबरदस्त उत्साह था, जिसका नतीजा अच्छा मत प्रतिशत रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों ने एक उम्मीद और बदलाव के नाम पर मतदान किया है। उन्होंने कहा कि मैं भी आज गंगोत्री विधानसभा में मतदान करने पहुंचा था जहां मैंने अपना वोट उत्तराखंड के बेहतर स्कूलों, महिलाओं के हक, सैनिकों के सम्मान और उत्तराखंड की परिसंपत्तियों को वापस दिलाने के लिए वोट किया। उन्होंने कहा कि जनता ने इस बार अपने परिवार के भविष्य और उत्तराखंड के नवनिर्माण के लिए वोट दिया। कर्नल ने आगे कहा कि जनता बहुत समय से बदलाव की बयार देख रही थी और कोई विकल्प ना होने के चलते जनता को मजबूरी में अपना वोट देना पड़ता था।

उन्होंने कहा कि हमें यकीन है कि अबकी बार जनता ने अपने मत का इस्तेमाल सोच समझ कर किया है और जो नतीजे 10 मार्च को आएंगे वो नतीजे अप्रत्याशित होंगे। उन्होंने कहा कि आज जनता ने बता दिया है कि उनके वोट में कितनी ताकत है और आज जनता ने जैसा भी जनादेश दिया होगा वो सर्वमान्य होगा। उन्होंने आगे कहा कि आप पार्टी काम की राजनीति करती है और भविष्य में भी आप पार्टी प्रदेश के नवनिर्माण और जनता के ज्वलंत मुद्दों के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने पुनः प्रदेश की जनता का आप पार्टी को वोट देने और समर्थन देने के लिए आभार जताया।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध