Begin typing your search above and press return to search.
उत्तराखंड

Dehradun News: बुलडोजर पर चढ़कर आपदा का जायजा लेने पहुंचे CM धामी, हालात बेकाबू होने पर सेना की मदद लेने पर विचार

Janjwar Desk
20 Aug 2022 9:04 AM GMT
Dehradun News: बुलडोजर पर चढ़कर आपदा का जायेजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री, हालात बेकाबू होने पर सेना की मदद लेने पर विचार
x

Dehradun News: बुलडोजर पर चढ़कर आपदा का जायेजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री, हालात बेकाबू होने पर सेना की मदद लेने पर विचार

Dehradun News : अतिवृष्टि से राजधानी समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बाढ़ और आपदा के हालात बन गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया।

Dehradun News। कल रात हुई अतिवृष्टि से राजधानी समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बाढ़ और आपदा के हालात बन गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। बुलडोजर की मदद से आपदाग्रस्त क्षेत्र का जायजा लेने मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मालदेवता क्षेत्रों का निरीक्षण किया। सीएम ने कहा कि अभी तक किसी व्यक्ति के मलबे में दबे होने की सूचना नहीं है, लेकिन घरों को बड़ा नुकसान पहुंचा है।


सीएम धामी ने आपदा प्रभावित थानों मार्ग पर बहे पुल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवागमन को सुचारू करने के लिए शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीमें निरंतर राहत एवं बचाव कार्यों के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं कर रही हैं। अगर हेलीकॉप्टर की अवश्यकता पड़ी तो सेना से भी मदद ली जाएगी। स्टेट के हेलीकॉप्टर को भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है।


बता दे कि राजधानी के रायपुर के सरखेत गांव में बादल फटने से क्षेत्र को काफी नुकसान पहुंचा है। तेज पानी के साथ आया मलबा कई घरों में घुस गया है। प्रशासन ने उन क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया है। एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू में जुटी है। भारी बारिश के चलते नदियों का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story