Begin typing your search above and press return to search.
उत्तराखंड

Uttarakhand Election 2022: मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की आवाज से दहशत में आई किशोरी, अस्पताल पहुंचने तक हो गई मौत

Janjwar Desk
6 Feb 2022 7:49 AM GMT
Uttarakhand Election 2022: मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की आवाज से दहशत में आई किशोरी, अस्पताल पहुंचने तक हो गई मौत
x

Uttarakhand Election 2022: मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की आवाज से दहशत में आई किशोरी, अस्पताल पहुंचने तक हो गई मौत

Uttarakhand Election 2022: जिले के टनकपुर में एक अजीबोगरीब हादसे में एक बालिका की मौत हो गई। घर की छत पर बैठी यह बालिका घर की छत के ऊपर से गुजरे हेलीकाप्टर की आवाज से इतनी दहशत में आई कि सदमे से वह बेहोश हो गई।

Uttarakhand Election 2022: जिले के टनकपुर में एक अजीबोगरीब हादसे में एक बालिका की मौत हो गई। घर की छत पर बैठी यह बालिका घर की छत के ऊपर से गुजरे हेलीकाप्टर की आवाज से इतनी दहशत में आई कि सदमे से वह बेहोश हो गई। जब तक परिजन उसे लेकर अस्पाल पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बालिका लम्बे समय से मानसिक रूप से बीमार थी। जिसका न्यूरो का उपचार चल रहा था। वह अक्सर तेज आवाज व शोरगुल की वजह से बेहोश हो जाती थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बोरागोठ निवासी अमित कुमार की 17 वर्षीय बेटी प्रियांशी शनिवार को छत पर धूप में बैठी थी। इसी बीच अचानक मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर एक चुनावी कार्यक्रम में शामिल होने घर की छत से गुजरा तो हैलीकॉप्टर की तेज गड़गड़ाहट की आवाज सुनकर लड़की सुध-बुध खोकर बेहोश हो गई। परिजन लड़की की हालत देखकर उसे आनन फानन में उपजिला अस्पताल ले गए।


जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। घटना के बाद मृतक किशोरी के परिजनों का कहना है कि हेलीकॉप्टर छत से गुजरने के दौरान वह दहशत में चली गई। जिस वजह से वह छत पर ही बेहोश हो गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही किशोरी ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के अनुसार किशोरी मानसिक रूप से कमजोर थी। उसका कई समय से न्यूरो का उपचार चल रहा था।

मालूम हो कि शनिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी टनकपुर में विधायक कैलाश गहतोड़ी के समर्थन में जनसभा करने के लिए पहुंचे थे। उसके बाद उन्हें पिथौरागढ़ रवाना होना था। सीएम धामी को लेने के लिए ही यह हेलीकाप्टर टनकपुर आया था। जब यह हैलीकॉप्टर मैदान में उतरने के लिए बोरागोठ के ऊपर से गुजरा तो तब ही उसकी तेज गड़गड़ाहट की आवाज से यह लड़की दहशत में आकर बेहोश हो गई थी। जिसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध