Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

नेहरू जयंती के दिन वैश्य सम्मेलन में बोले योगी, 1947 में मोदी होते PM तो भारत होता दुनिया की सबसे बड़ी ताकत

Janjwar Desk
15 Nov 2021 1:30 AM GMT
नेहरू जयंती के दिन वैश्य सम्मेलन में बोले योगी, 1947 में मोदी होते PM तो भारत होता दुनिया की सबसे बड़ी ताकत
x

(वैश्य सम्मेलन में योगी आदित्यनाथ ने 1947 की चर्चा करते हुए पीएम मोदी की जमकर तारीफ की) File pic.

UP Assembly Election 2022 : देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की जयंती के दिन योगी ने कहा कि 1947 में यदि मोदी जैसा नेतृत्व भारत के पास होता तो आज भारत विश्व की सबसे बड़ी ताकत होता।

UP Assembly Election 2022 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि 2014 के बाद से भारत की दिशा को मजबूती से बदलने का काम शुरू हुआ। आज कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां भारत का परचम नहीं फहरा रहा हो। दुनिया के मंच पर भारत की धमकेदार पहचान बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देश को भारतीय दृष्टि दी है।

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु (Nehru Jayanti) की जयंती के दिन योगी ने कहा कि 1947 में यदि मोदी जैसा नेतृत्व भारत के पास होता तो आज भारत विश्व की सबसे बड़ी ताकत होता। मुख्यमंत्री योगी रविवार, 14 नवंबर को वैश्य सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर योगी ने कहा, "यह पहचान जो देश को मिली है इसलिए मिली क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को भारतीय दृष्टि दी। 1947 में भारत के पास इस प्रकार का यशस्वी नेतृत्व होता तो भारत दुनिया का सबसे समृद्ध, बड़ी सामरिक शक्ति और आर्थिक ताकतवर देश होता।"

उन्होंने कहा कि 2014 के पहले कोरोना महामारी (Covid Pandemic) आई होती तो सोचिये देश का क्या हाल होता। पहले पर्व व त्योहारों पर अराजकता का माहौल था। गुंडा टैक्स वसूला जाता था। अब दंगाइयों को पता है कि दंगा करेंगे तो सात पीढ़ियों तक वसूली की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने मुख्य विपक्षी दल सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल इस देश के नायक हैं। उनकी जिन्ना से तुलना करने वालों का पर्दाफाश करना चाहिए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "जब हम ब्राह्मण की बात करते हैं तो एक संकल्पना अपने आप सबके सामने आ जाती है, ब्राह्मण का मतलब संस्कार, संस्कृति और धर्म से है। वे स्वयं कष्ट भोगते हैं लेकिन धर्म पर आंच नहीं आने देते हैं।"

वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि वैश्य समाज भाजपा को राम के नाम पर 15 दिन का समय दे। भाजपा वैश्य समाज के दम पर खड़ी हुई है।

उन्होंने कहा कि पहले लोग टीका लगाने, मन्दिर जाने और खुद को हिन्दू कहने से डरते थे आज वही लोग मन्दिर मन्दिर जा रहे हैं। हम मिशन के लिए काम करते हैं। हम सपा-बसपा की तरह लूटने नहीं आए हैं। कश्मीर में पहले सेना पर पत्थर फेंके जाते थे आज फूल बरस रहे हैं।

Next Story

विविध