Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

'पेड़ लगाएं-जंगल बचाएं' संदेश वाले धोनी की फोटो पर आखिर क्यों गहराया विवाद?

Janjwar Desk
26 Jun 2021 8:04 AM GMT
पेड़ लगाएं-जंगल बचाएं संदेश वाले धोनी की फोटो पर आखिर क्यों गहराया विवाद?
x
धोनी की 'पेड़ लगाएं-जंगल बचाएं' संदेश वाले फोटो पर छिड़ी बहस, फैन्स ने पूछा, क्या सीएसके धोनी को 'ट्रोल' कर रही है...

ब्यूरो जनज्वारः महेंन्द्र सिंह धोनी ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो। लेकिन उनके प्रशंसक, उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है। सोशल मीडिया में फैन फॉलोइंग के मामले में धोनी चर्चित हस्तियों में से एक हैं। उनकी कोई भी तस्वीर तुरंत वायरल हो जाती है। लेकिन अब एक तस्वीर को लेकर विवाद शुरु हो गया है। एक ओर जहां माही की तस्वीर और उसके मैसेज पर इंटरनेट यूजर्स सवाल उठा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर धोनी के फैन्स उनका बचाव करने में जुट गये हैं।

क्या है मामला

भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बीते दिनों हिमाचल प्रदेश के शिमला में परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए हुए थे। इस दौरान ली गयी तस्वीरों में से महेंद्र सिंह धोनी की एक फोटो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) द्वारा ऑनलाइन पोस्ट की गई। इंस्टाग्राम पर डाली गयी इस तस्वीर ने क्रिकेट स्टार को विवादों में डाल दिया है। हालांकि, इस फोटो में एक सकारात्मक संदेश दिया गया है। लेकिन धीरे-धीरे इस तस्वीर पर विवाद गहराया। अब उनके कई प्रशंसकों और अन्य लोगों के बीच ऑनलाइन बहस शुरू हो गई है।

फोटो में माही मैरुन कलर की टी-शर्ट पहने हुए है। पास ही में लकड़ी के तख्ते पर संदेश लिखा है, पेड़ लगाएं, जंगल बचाएं। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि, सही विचार रोप रहे हैं थाला।

पहले तो धोनी के फैन्स ने इस फोटो की जबरदस्त तारीफ की। उनके नये लुक, उनकी बड़ी-बड़ी मुंछों की प्रशंसा हुई। संदेश की सराहना हुई। लेकिन देखते ही देखते ये कमेंट्स विवाद में बदल गये। और कुछ लोग लकड़ी के तख्ते और लकड़ी के कैबिन के सामने खड़े होकर पेड़ लगाने औऱ जंगल बचाने के संदेश पर सवाल उठाने लगे है।

फेन्स और आलोचक में छिड़ी बहस

वूडेन प्लैंक और वूडेन केबिन में खड़े होकर पेड़ लगाएं-जंगल बचाये का संदेश देने का कुछ सोशल मीडिया यूजर्स मजाक बना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, क्या मजाक है, लकड़ी के तख्ते पर पेड़ लगाएं का संदेश। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि, दुर्भाग्य से वनों की कटाई वाली लड़कियों के बीच खड़े हैं। एन्ना थाला?



यह तस्वीर हिमाचल प्रदेश के रत्नारी में मीना बाग होम में ली गई थी।

फोटो पर बढ़ते विवाद के बाद फार्महाउस संपत्ति के मालिकों ने समझाया कि ये बेकार लकड़ियां थी, उन्होंने कहा कि इसे सर्दियों के दौरान अलाव के लिए रखा जाता था। हालांकि, कई लोग इस तर्क से खुश नहीं है।


लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके और सिर्फ आईपीएल खेलने वाले धोनी की लोकप्रियता अब भी बरकरार है। तभी तो उनकी फोटो को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद कुछ फैन्स ने तो यह भी पूछा कि क्या सीएसके धोनी की ऐसी तस्वीर शेयर कर उन्हें 'ट्रोल' कर रही है।




Next Story

विविध