Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Yati Narsinghanand Statement: यति नरसिंहानंद ने इस्लाम को लेकर फिर से उगला जहर, मुस्लिम महिलाओं के लिए कह दी घिनौनी बात

Janjwar Desk
3 Jan 2022 1:57 PM GMT
Yati Narsinghanand Statement: यति नरसिंहानंद ने इस्लाम को लेकर फिर से उगला जहर, मुस्लिम महिलाओं के लिए कह दी घिनौनी बात
x

(यति नरसिम्हानंद ने मुस्लिम महिलाओं पर की अभद्र टिप्पणी)

Yati Narsinghanand Statement: सोशल मीडिया पर यति नरसिंहानंनद का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा कि इस्लाम अपनी महिलाओं को इस्लाम की सेवा के नाम पर अन्य पुरुषों के साथ सोने के लिए प्रोत्साहित करता है...

Yati Narsinghanand Statement: देश भर में एक तरफ जहां Bulli Bai नाम के एप पर मुस्लिम महिलाओं को बेचने को लेकर विवाद छिड़ा हैं, तो वहीं हिंदुत्व नेता यति नरसिंहानंद सरस्वती (Yati Narsinghanand Saraswati) ने इस्लामिक महिलाओं के लिए बेहद ही शर्मनाक बात कही है। सोशल मीडिया पर यति नरसिंहानंद (Yati Narsinghanand Statement) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा कि, "इस्लाम समुदाय अपनी महिलाओं को इस्लाम की सेवा में अन्य पुरुषों के साथ सोने के लिए प्रोत्साहित करता है।" बता दें कि इंटरनेट पर हिंदू नेता के इस अभद्र बयान की कड़ी आलोचना हो रही है। ट्विटर पर लोग नरसिंहानंद की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

मुस्लिम महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे यति नरसिंहानंद के वीडियो (Yati Narsinghanand Video) में वह मुस्लिमों के खिलाफ जमकर जहर उगल रहे हैं। वह कहते हैं, "उन्होंने (मुस्लिमों ने) सिर्फ बॉलीवुड पर कब्जा नहीं किया हैं, बल्कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) जैसे हिंदू संगठन तक पर कब्जा कर लिया है।" नरसिंहानंद आगे कहते हैं, "इन्होंने सभी क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया है। उनकी औरतें जो इस्लाम की सेवा के लिए किसी के नीचे बिछ जाती है, वह उनकी प्रमुख ताकत हैं क्योंकि उन्हें इस्लाम की शक्ति फैलाने के लिए यौन वस्तुओं के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।"

हिंदू DNA को बताया शुद्ध

मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ यति नरसिंहानंद की अभद्रता का सिलसिला यही नहीं थमा। वे आगे कहते हैं कि "इस्लाम गंदी बीमारी है, एक गिरोह है। जब तक तुम इस धर्म को नहीं समझोगे, तब तक यह समझना कठिन है कि मैं यह सब क्यों कह रहा हूं। जिस दिन लोग इस्लाम को समझोगे, वे मेरी बात से सहमत होंगे।" उन्होंने आगे कहा कि "मुस्लिम महिलाओं को बहुसंख्यकों (Majority) के खिलाफ करने के लिए पत्रकारों, राजनेताओं और उच्च अधिकारियों के साथ सुला दिया जाता है।" यति नरसिंहानंद कहते हैं, "मैं हिंदू धर्म के युवा पुजारियों, साधु संतों को सलाह देता हूं। आम हिंदू यदि एक बार शादी करता है, तो धर्माचार्य को कम से कम दो बार शादी करनी चाहिए। फिर उन्हें अधिक से अधिक बच्चों को जन्म देना चाहिए ताकि विशुद्ध डीएनए (सबसे शुद्ध डीएनए) दूर-दूर तक फैल सके।"

लोगों ने क कार्वाई की मांग

मुस्लिम महिलाओं (Muslim Women) को लेकर यति नरसिंहानंद की कही अपमानजनक बातों का वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर लोग कार्रवाई की मांग करने लगें हैं। यति नरसिंहानंद पर कार्रवाई का मांग को लेकर एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्वीट किया, "यति अब सफलता के लिए सत्ता पर काबिज कट्टरपंथियों द्वारा आजमाए और परखे हुए रास्ते पर चल रहा है। अगर आप एक और नरसंहार को रोकना चाहते हैं तो इसपर अब कार्रवाई करनी चाहिए।"

वहीं, एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, "#BulliDeals के ठीक एक दिन बाद, नरसिंहानंद मुस्लिम महिलाओं का इस तरह से अश्लील वर्णन करता हैं। उनका कहना है कि मुस्लिम समुदाय इस्लाम की सेवा के लिए अपनी औरतों का इस्तेमाल किसी के साथ सोने के लिए कर रहा है। वह जेल में क्यों नहीं है?

गौरतलब है कि, यह पहली बार नहीं है जब यति नरसिंहानंद ने इस्लाम धर्म और मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक और अभद्र टिप्पणी की है। हाल ही में हरिद्वार में हुए धर्म संसद में भी यति नरसिंहानंद समेत कई हिंदू नेताओं ने इस्लाम धर्म को लेकर भड़काऊ बयानबाजी की। यहां तक कि उन्होंने भरे मंच से मुस्लिमों का नरंसहार करने का आवाह्न तक कर दिया। इन घटनाओं के बीच Bulli Bai एप (Bulli Bai App Controversy) के जरिए देश की नामचीन 100 मुस्लिम महिलाओं की ऑनलाइन निलामी ने देश की सियासत में खलबली पैदा कर दी है। मुस्लिम महिलाओं पर एक के बाद एक हो रहे हमलों के बीच यति नरसिंहानंद द्वारा अपमानजनक टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर खासा उबाल है।

Next Story

विविध