Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

युवक के पेट से निकले 63 सिक्के, एक्स-रे देख डॉक्टर्स भी हैरान, अचानक हुए पेटदर्द से पहुंचा था अस्पताल

Janjwar Desk
31 July 2022 11:03 AM GMT
युवक के पेट से निकले 63 सिक्के, एक्स-रे देख डॉक्टर्स भी हैरान, डेढ़ घंटे तक चला ऑपरेशन...
x

युवक के पेट से निकले 63 सिक्के, एक्स-रे देख डॉक्टर्स भी हैरान, डेढ़ घंटे तक चला ऑपरेशन...

ऑपरेशन के दौरान एक शख्स के पेट से 63 सिक्के निकाले गए, अचानक हुए पेट दर्द के कारण जब युवक अस्पताल पहुंचा तो वहां उसका एक्स-रे किया गया और जब डॉक्टर्स ने उसका एक्स-रे किया तो वह भी हैरान रह गए...

जोधपुर में शुक्रवार 29 जुलाई को को हैरान कर देने वाली खबर सामने आई हैं। मामला हैरान कर देने वाला है। ऑपरेशन के दौरान एक शख्स के पेट से 63 सिक्के निकाले गए। अचानक हुए पेट दर्द के कारण जब युवक अस्पताल पहुंचा तो वहां उसका एक्स-रे किया गया और जब डॉक्टर्स ने उसका एक्स-रे किया तो वह भी हैरान रह गए। युवक के पेट में सिक्कों का ढेर जमा हो रखा था। सिक्कों को बाहर निकालने के लिए युवक का ऑपरेशन करना पड़ा। सिक्कों को बाहर निकालने के लिए किया गया यह ऑपरेशन डेढ़ घंटे तक चला।

अचानक से पेट में दर्द होने लगा

जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी 36 वर्षीय युवक को गुरुवार 28 जुलाई को अचानक से पेट में दर्द होने लगा। इसके बाद युवक के परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। पेट में ज्यादा दर्द होने के कारण युवक को अस्पताल में एडमिट करना पड़ा। उसके बाद शुक्रवार 29 जुलाई को डॉक्टर्स ने उसका एक्स-रे किया। जब डॉक्टर्स ने उसका एक्स-रे देखा तो वह भी हैरान रह गए।

वह सिक्कों को निकल जाता था

मरीज से पूछताछ के दौरान पता चला कि वह सिक्कों को निगल जाता था। युवक का तुरंत ऑपरेशन करना पड़ा। ऑपरेशन करीब डेढ़ घंटे तक चला और इस दौरान युवक के पेट से 63 सिक्के निकाले गए। जब युवक की तबीयत पहले से बेहतर होने लगी तो उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है।

लोगों द्वारा अजब गजब चीजें निगलने का खुलासा पहले भी कई बार होता रहा है। एक शख्स के पेट से तो भारी मात्रा में बाल निकाले गये थे। कुछ सालों पहले जोधपुर में ही एक ऐसा मामला सामने आया था जहां भारी संख्या में एक साथ पेट से सिक्के निकाले गए थे, वहीं 3 साल पहले उदयपुर में भी एक ऐसा केस सामने आया था जहां एक 24 वर्षीय युवक की पेट की सर्जरी के दौरान 50 तरह की चीजें निकली थीं।

युवक विमंदित था

एमडीएम अस्पताल के सुप्रीडेंट डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि गैस्ट्रोएनटोलजी डिपार्टमेंट की ओर से एंडोस्कोपी द्वारा यह ऑपरेशन किया गया। दोबारा जांच की गई, जिसमें किसी तरह का सिक्का नहीं मिला। उन्होंने बताया कि युवक विमंदित था। वह बता नहीं पाया कि कब से सिक्के निगल रहा था। युवक के विमंदित होने के कारण उसे ज्यादा पूछताझ नहीं की जा सकी। डॉक्टर्स ने जब पेट से सिक्के निकलने शुरू करे तो एक एक करके सिक्कों का ढेर लगता ही चला गया।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध