Begin typing your search above and press return to search.
समाज

देहरादून के परमधाम न्यास में 2 महिलाओं के साथ गैंगरेप, आश्रम संचालक समेत 1 अन्य पर बलात्कार का आरोप

Prema Negi
25 Aug 2019 2:33 PM GMT
देहरादून के परमधाम न्यास में 2 महिलाओं के साथ गैंगरेप, आश्रम संचालक समेत 1 अन्य पर बलात्कार का आरोप
x

पीड़ित महिला ने लगाया आरोप रात में जब वह टीन शेड में सो रही थी तभी 2 महिलाओं से कहकर अपने कमरे में बुलाया था आश्रम संचालक चंद्रमोहन ने, जब वह कमरे में पहुंची तो चंद्रमोहन महाराज और कुलदीप कुमार ने किया उसका सामूहिक बलात्कार, कहा अपना मुंह रखना बंद नहीं तो मार देंगे जान से...

जनज्वार। लगता है हमारे देश में अधिकतर बाबा और बलात्कार एक दूसरे का पर्याय हो गये हैं। आये दिन फर्जी बाबाओं समेत आश्रमों में महिलाओं के बलात्कार की खबरें आम हो गयी हैं। राम रहीम, आसाराम समेत अनगिनत नाम हैं, जो बलात्कार के आरोप में सलाखों के पीछे हैं।

ब ऐसा ही एक मामला उत्तराखण्ड के देहरादून स्थित सहस्रधारा के परमधाम न्यास आश्रम में सामने आया है। आश्रम के संचालक चंद्रमोहन महाराज और जनेऊ क्रांति के अध्यक्ष कुलदीप कुमार पर बलात्कार का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के रहने वाली एक महिला ने सहस्त्रधारा रोड स्थित परमधाम न्यास आश्रम संचालक और जनेऊ क्रांति के अध्यक्ष चद्रमोहन महाराज पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस महिला के अलावा एक अन्य महिला ने भी महिला ने आश्रम संचालक पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं ने आरोपी आश्रम संचालक के खिलाफ राजपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की थी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज करायी गई शिकायत में पीड़ित महिलाओं में से अमरोहा मूल की महिला ने कहा है कि इसी साल जून 2019 को वह देहरादून के ग्राम शेरा सहस्रधारा रोड स्थित चंद्रमोहन महाराज के आश्रम में वह एक कार्यक्रम में पहुंची थी। रात में जब वह टीन शेड में सो रही थी तभी 2 महिलाओं ने उसे बताया कि चंद्रभान महाराज उसे बुला रहे हैं। जब वह चंद्रमोहन के कमरे में पहुंची तो कमरे में मौजूद चंद्रमोहन महाराज और जनेऊ क्रांति के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने उसके साथ सामूहिक रूप से बलात्कार किया। महिला की शिकायत के मुताबिक इसी दौरान इन दोनों का शिकार बनी एक अन्य महिला भी उसके संपर्क में आई और उस महिला ने बताया कि उसके साथ भी चंद्र मोहन महाराज ने 2019 में बलात्कार किया था।

प्रतीकात्मक फोटो

पीड़ित महिलाओं के मुताबिक बलात्कार करने के बाद चंद्रमोहन महाराज और कुलदीप कुमार ने उन्हें अपना मुंह बंद रखने की धमकी दी। कहा ​की अगर इस बारे में पुलिस को सूचना दी तो वह अपनी जान से हाथ धो बैठेंगी। बलात्कार का आरोप सामने आने के बाद पुलिस आश्रम संचालक चंद्रमोहन और कुलदीप के पुराने रिकॉर्ड खंगालने में जुट गयी है। इस मामले में उत्तराखंड पुलिस यूपी पुलिस से भी मदद ले रही है। फिलहाल पुलिस ने आश्रम पहुंचकर बलात्कार आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

हा यह भी जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के अमरोहा थाना स्थित हसनपुर निवासी बलात्कार पीड़ित महिला की मुलाकात मेरठ दौराला स्थित परमधाम न्यास मुख्यालय बलीदपुर के संचालक चंद्रमोहन महाराज से 2013 में हुई थी। वह तभी से परमधाम आश्रम से जुड़ी थी पीड़ित महिला को चंद्रमोहन ने अपने आश्रम में महानिरीक्षक का पद भी दिया था और 2018 के जुलाई महीने में उसकी शादी अमरोहा के ही युवक से कराई थी।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर में एसपी सिटी श्वेता चौबे ने कहा है कि राजपुर थाने में शुक्रवार 23 अगस्त को दो महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई है कि वे परमधाम न्यास मुख्यालय वलीदपुर दौराला (मेरठ) के संचालक गुरु चंद्रमोहन महाराज के मिशन से जुड़ी हैं। चंद्रमोहन महाराज का सहस्त्रधारा के शेरा गांव में आश्रम है। 22 जून 2019 को महिलाओं की मीटिंग में भाग लेने इस आश्रम में एक महिला पहुंची थीं। दिन में मीटिंग के बाद रात में वह आश्रम में टीनशेड के नीचे सो रही थी। इस दौरान आश्रम से जुड़ी दो महिलाओं ने जगाकर कहा कि महाराज ने उसे कमरे में बुलाया है। कमरे में पहुंचने पर चंद्रमोहन महाराज ने अपने साथी कुलदीप के साथ उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी भी दी कि यदि मुंह खोला तो उसकी हत्या कर दी जाएगी।

सी तरह दूसरी महिला का कहना है कि 17 जून 2019 को चंद्रमोहन महाराज ने उसके साथ बलात्कार किया। साथ ही धमकी दी कि हमने तुम्हारी अश्लील वीडियो क्लिप बना ली है। यदि मुंह खोला तो उसे वायरल कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि क्रांति गुरु चंद्रमोहन महाराज को दूसरे संतों से अलग भगवा के बजाय मॉडर्न कपड़ों में देखा जा सकता है। हालांकि नशे के खिलाफ मुहिम को लेकर सुर्खियों में आए चंद्रमोहन महाराज का विवादों से पुराना नाता रहा है। मुजफ्फरनगर में अपनी तीसरी पत्नी और शिष्य की हत्या के बाद भी वे खूब चर्चा में रहे। कहा गया कि उन्होंने ही अपनी पत्नी और शिष्य की हत्या करवायी थी।

Next Story

विविध