Begin typing your search above and press return to search.
दिल्ली

दिल्ली में 4.11 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों का कोरोना पॉजिटिव होना चिंताजनक : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

Nirmal kant
28 April 2020 5:00 PM GMT
दिल्ली में 4.11 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों का कोरोना पॉजिटिव होना चिंताजनक : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
x

र्षवर्धन ने कहा कि यह एक चिंताजनक स्थिति है कि दिल्ली में 4.11 फीसदी स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। इनमें 13 पैरामेडिक्स, 26 नर्से, 24 फील्ड वर्कर और 33 डॉक्टर शामिल हैं...

दिल्ली, जनज्वार। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने मंगलवार 28 अप्रैल को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में इस समय कम से कम 33 चिकित्सक कोविड-19 से संक्रमित हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने जमीनी रिपोर्ट की समीक्षा और कोविड-19 के संक्रमण को रोकने की रणनीति पर दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और सर्विलांस अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेंस की।

संबंधित खबर : दिल्ली के मैक्स अस्पताल में 33 कोरोना पॉजिटिव, क्वारंटीन की गईं 145 नर्सें

र्षवर्धन ने कहा कि यह एक चिंताजनक स्थिति है कि दिल्ली में 4.11 फीसदी स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। इनमें 13 पैरामेडिक्स, 26 नर्से, 24 फील्ड वर्कर और 33 डॉक्टर शामिल हैं। यह सभी किसी न किसी रूप में कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित हैं। यह चिंताजनक है।

अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में बीमारी के मामलों और कंटेनमेंट जोन की संख्या कम करने के लिए प्रयास किए जाएं।

र्षवर्धन ने कहा, 'अन्य बात जो चिंताजनक है, वह है हॉटस्पॉट की संख्या। दिल्ली में 96 से 98 तक हॉटस्पॉट हैं और इस संख्या को कम करने की जरूरत है। हालांकि, हम जानते हैं कि दिल्ली को बाहर से आने वाले लोगों को वहन करना पड़ता है और मरकज ने भी बीमारी फैलाई, लेकिन हमें दिल्ली में तेजी से स्थिति में सुधार करने की जरूरत है।'

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के तीन हजार से अधिक मामले हैं।

Next Story

विविध