Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

अलका लांबा से भिड़े आप कार्यकर्ता तो आप से लड़े भाजपा वाले, अब तक पड़े 52 फीसदी वोट

Vikash Rana
8 Feb 2020 12:19 PM GMT
अलका लांबा से भिड़े आप कार्यकर्ता तो आप से लड़े भाजपा वाले, अब तक पड़े 52 फीसदी वोट
x

रिठाला से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रिठाला से भाजपा के प्रत्याशी मनीष चौधरी की गुंडई दिखाई दे रही है...

जनज्वार। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। शनिवार सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की कतार लगी हुई है। सुबह 11 बजे तक मतदाताओं की संख्या 6.96 प्रतिशत थी। चुनाव में 1.47 करोड़ से अधिक लोग अपने मताधिकार का उपयोग करने के योग्य हैं। मतदाता 70 विधानसभा क्षेत्रों में 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाता सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप), विपक्षी भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला के रूप में देख रहे हैं।

से में दिल्ली के चांदनी चौक से कांग्रेस नेता अल्का लांबा का वीडियों सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में अल्का लांबा आप के कार्यकर्ताओं के साथ पोलिग बूथ के बाहर बहस करती हुई नजर आती है। जिसके बाद बहस करने के दौरान ही वो आप कार्यकर्ताआ को थप्पड़ मारने की कोशिश करती है। वीडियो पर अल्का लांबा का कहना है। आप का कार्यकर्ता मेरे साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बात कर रहा था। जिस कारण मैने उस चुप कराने की कोशिश की। वही घटना पर आप के नेता संजय सिंह ने कहा कि हम इस घटना की शिकायत चुनाव आयोग से करने के लिए जाएंगे।

हीं दिल्ली के रिठाला से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रिठाला से भाजपा के प्रत्याशी मनीष चौधरी की गुंडई दिखाई दे रही है। भाजपा के नेताओं के ऊपर आरोप लगाया जा रहा है कि प्रिंस पब्लिक स्कूल बुध बिहार फेज-2 की कॉलोनी में बाहर के गुंडों को लाकर पोलिंग बूथ को खराब करने की कोशिश की गई है साथ ही वोटरों को धमकाया भी गया। जब वहां खड़े आप कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई।

विवाद में आम आदमी पार्टी के एक पदाधिकारी को चोट आई है। जिसमें चोटिल का नाम साहिब सिंह यादव बताया जा रहा है। जो आम आदमी पार्टी के वार्ड अध्यक्ष है। घटना के बाद से आरोपित फरार हो गए है।

Next Story

विविध