Begin typing your search above and press return to search.
चुनावी पड़ताल 2019

भाजपा का घोषणापत्र किसानों को दिखा रहा है अंगूठा : योगेंद्र यादव

Prema Negi
8 April 2019 10:53 AM GMT
भाजपा का घोषणापत्र किसानों को दिखा रहा है अंगूठा : योगेंद्र यादव
x

किसानों की कर्जमुक्ति का वादा तो छोड़िए आगे इसको लेकर क्या होगा, इसे लेकर एक भी बात नहीं लिखी गई है भाजपा के घोषणापत्र में, सही मायने में यह शून्य पत्र है, जिसमें किसानों को दिखाया जा रहा है अंगूठा....

जनज्वार। आज भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है, जिसे संकल्प पत्र नाम दिया गया। मगर किसान नेता योगेंद्र यादव कहते हैं कि भाजपा ने एक बार फिर गोल-मोल बातें कर किसानों को ठेंगा दिखाया है।

स्वराज अभियान प्रमुख और किसान नेता योगेंद्र यादव ने एक वीडियो जारी कर कहा कि भाजपा ने जो घोषणापत्र जारी किया है और उसे संकल्प पत्र नाम दिया है, वह वाकई संकल्प पत्र नहीं है और न ही इसे ठीक से जुमला पत्र कह सकते हैं। न इस घोषणा पत्र में भाजपा की तरफ से कोई वादा किया गया है और न ही दावा। सही मायने में यह शून्य पत्र है, जिसमें किसानों को अंगूठा दिखाया जा रहा है।

बकौल योगेंद्र यादव संकल्प पत्र में भाजपा साफ कह रही है कि जो कुछ पिछले 5 सालों में किया है वही करेंगे, पसंद आए तो ले लो नहीं तो छोड़ दो। पिछले 3 साल से किसान आंदोलनों के माध्यम से सरकार के सामने केवल 2 मांगें रखी गई थीं। पहली मांग थी फसल का पूरा दाम और दूसरी थी कर्जमुक्ति। मगर हैरानी की बात है कि इन दोनों मांगों में से एक भी वादा नहीं किया गया ​है भाजपा की तरफ से इस घोषणापत्र में।

योगेंद्र यादव कहते हैं, फसलों दाम के बारे में अंत में इशारा भर किया गया है कि बाजार से किसानों को दाम मिल जाएगा। इस घोषणापत्र में न एमएसपी का नाम है और न ही स्वामीनाथ आयोग, सीटू का डेढ़ गुना देने का जिक्र किया गया है। यानी बाजार के जरिए किसानों को दाम मिल जाए इसके लिए सरकार प्रयास करेगी, ऐसा कहा गया है।

देखिए वीडियो

का वादा तो छोड़िए आगे इसको लेकर क्या होगा, इसे लेकर एक भी बात नहीं लिखी गई है भाजपा के घोषणापत्र में। कुल मिलाकर यह सरकारी घोषणाओं का पुलिंदा है।

Next Story

विविध