Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

जेपी नड्डा के स्वागत समारोह में महिला सिपाही से अश्लील हरकत करते पकड़ा गया भाजपा कार्यकर्ता

Prema Negi
24 Jan 2020 9:16 AM GMT
जेपी नड्डा के स्वागत समारोह में महिला सिपाही से अश्लील हरकत करते पकड़ा गया भाजपा कार्यकर्ता
x

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर जीरो पाइंट पर भाजपा कार्यकर्ता ने महिला सिपाही से की अश्लीलता, घटना का वीडियो बना रही एक महिला सब इंस्पेक्टर का फोन भी भाजपाइयों ने छीना और मीडिया से की मारपीट और बदतमीजी...

जनज्वार। भाजपाइयों और विवादों का चोली-दामन का साथ हो गया है। कभी कहीं कोई भाजपा नेता जहर उगलता नजर आता है तो कभी कोई हिंदू राष्ट्र का शिगूफा छेड़ता है।महिलाओं के यौन उत्पीड़न में भी इनका स्थान सर्वोपरि है, इसका उदाहरण जेल में बंद सेंगर हैं, जिन्होंने न सिर्फ युवती का बलात्कार किया, बल्कि उसके पिता को भी मरवा दिया और उसके बाद भी रेप पीड़िता को मरवाने के तमाम जतन किये। सेंगर जैसे न जाने कितने लोग भाजपा की शोभा बढ़ा रहे हैं।

से ही 23 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता शोएब को उस वक्त कैमरे में कैद कर लिया गया जब कल 23 जनवरी को दिन में तकरीबन साढ़े 11 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत समारोह में उन्होंने एक महिला सिपाही से अश्लील हरकत की। भाजपा के नये अध्यक्ष के स्वागत समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर जीरो पाइंट पर भाजपा कार्यकर्ता ने महिला सिपाही से अश्लीलता की। यही नहीं घटना का वीडियो बना रही एक महिला सब इंस्पेक्टर का फोन भी भाजपाइयों ने छीना और मीडिया से भी बदतमीजी से पेश आये।

टनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने छेड़खानी करने वाले भाजपा कार्यकर्ता को तुरंत हिरासत में ले लिया। हालांकि बीजेपी कार्यकर्ता को हिरासत में लिए जाने खबर की फै।लते ही भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए और उनकी पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। इस दौरान छेड़खानी के दोषी भाजपा कार्यकर्ता का वीडियो बना रहे मीडियाकर्मियों पर भी भाजपाइयों ने हमलावर होने की कोशिश की। जेपी नड्डा के स्वागत न्यूज को कवर कर रहे मीडियाकर्मियों के मोबाइल तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने छीन लिये, ताकि छेड़खानी की खबर बाहर न जा पाये।

हिला सिपाही से छेड़खानी करने वाले भाजपा कार्यकर्ता पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के दौरान ही भाजपा कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गये थे। इससे संबंधित जो वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहे हैं उनमें बीजेपी कार्यकर्ता दबंगई दिखाते सरेआम पुलिसवालों को धमकाते नजर आए और पुलिसकर्मी भी कह रहे हैं कि सबकुछ रिकॉर्ड हो रहा है। इसी दौरान इसे कवर कर रहे दो मीडियाकर्मियों पर भी भाजपाइयों ने हमला बोल उनका मोबाइल छीन लिया।

स संबंध में गौतमबुद्ध नगर की अपर पुलिस आयुक्त श्रीर्पणा गांगुली कहती हैं, 'आगरा जनपद में आयोजित एक रैली में भाग लेने के लिए एक पॉलिटिकल पार्टी के नेता आज ग्रेटर नोएडा होते हुए जा रहे थे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वहां तैनात महिला पुलिसकर्मी से शोहेब पुत्र तय्यब निवासी धौलाना नाम के एक भाजपा कार्यकर्ता ने अश्लील हरकत की। महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर थाना बीटा-2 में आईपीसी की धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।'

गौरतलब है कि भाजपा के तमाम फायरब्रांड नेता CAA के समर्थन में देशभर में जगह-जगह रैली का आयोजन कर जनता से सपोर्ट मांग रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA का समर्थन लेने के लिए जेवर होते हुए आगरा के लिए गये। उससे पहले वह ग्रेटर नोएडा के जेवर पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने नड्डा के लिए एक स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया था। इसी कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता ने महिला सिपाही से छेड़छाड़ की।

ह हरकत उसने तब की जब वहां गौतमबुद्घनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, सपा से भाजपा में शामिल हुए सुरेंद्र नागर, विधायक पंकज सिंह, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, कैप्टन विकास गुप्ता और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम समेत कई नेता वहां पर नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए मौजूद थे।

Next Story

विविध