Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

संबित पात्रा में दिखे कोरोना के लक्षण, गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती

Nirmal kant
28 May 2020 2:50 PM IST
संबित पात्रा में दिखे कोरोना के लक्षण, गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती
x

कोविड 19 के लक्षण पाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संबित को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं...

जनज्वार ब्यूरो। बीमारी होना कोई आश्चर्य तो नहीं, लेकिन दवाओं और शोध के नाम गोमुत्र, गोबर, काढ़ा और च्यवनप्राश की पैरोकारी करने वाली पार्टी के नेता बीमार होने पर मेदांता जैसे घनघोर ऐलोपैथी इलाज वाली जगह में भर्ती होते हैं तो आश्चर्य होता है। उम्मीद है कि भाजपा के प्रबल प्रवक्ता कहे जाने वाले संबित पात्रा की ​बीमारी की जानकारी आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसी अंदाज में मजा लेंगे।

कोविड 19 के लक्षण पाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार वेबसाइट मिंट की रिपोर्ट के अनुसार अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि संबित पात्रा गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं।

के ट्विटर पर 4.4 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। वह विभिन्न टीवी समाचार चैनलों पर सबसे अधिक दिखाई देने वाले भाजपाई चेहरों में से एक है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। गुरुवार को भी उन्होंने कई ट्वीट किए हैं। हालांकि वह कोरोना वायरस से संक्रमित होने की कोई जानकारी अपने फॉलोअर्स के बीच साझा नहीं कर पाए।

संबंधित खबर : दो पूर्व प्रधानमंत्रियों पर टिप्पणी कर संबित पात्रा की बढ़ी मुश्किलें, गिरफ्तारी की मांग तेज

गुरुवार को पात्रा ने विनायक दामोदर सावरकर की जन्मजयंति पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'करोडों लोगों के ह्रदय में उत्कृष्ट राष्ट्रभक्ति का दीप प्रज्वलित करने वाले अभिजात देशभक्त एवं महान युगद्रष्टा वीर सावरकर जी की जन्मजयंती पर कोटि कोटि नमन।'

सको लेकर बसपा के नेता सुधींद्र भदौरिया ने अपने ट्वीट में लिखा, ' मुझे आशा और विश्वास है कि संबित पात्रा अस्पताल की देखभाल से जल्द ही वापस लौटेंगे और हमेशा की तरह उर्जावान व तर्कशील होंगे।



भाजपा सांसद और गायक हंसराज हंस ने ट्वीट कर लिखा, जल्द ठीक हो जाओ संबित पात्रा, इसके खिलाफ मजबूती से लड़ो। और भी मजबूत होकर लौटो।



भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने लिखा, जल्द ठीक हो जाओ संबित भाई। कोरोना को हराओ।



कांग्रेस कार्यकर्ता रिया डिसूजा ने अपने ट्वीटर हैंडल से लिखा कि कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए एक महामारी का इस्तेमाल करने के लिए संबित पात्रा शर्म करो।



शहूर युवा शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने लिखा, 'दुखद! ईश्वर भला करे और इनके सम्पर्क में आये हर व्यक्ति को क्वारंटाइन करे!'

Next Story

विविध

News Hub