Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

मशहूर संगीतकार वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन, सदमे में बॉलीवुड

Ragib Asim
1 Jun 2020 3:03 AM GMT
मशहूर संगीतकार वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन, सदमे में बॉलीवुड
x

पिछले महीने ही इरफान खान और ऋषि कपूर का निधन हो गया और अब मशहूर संगीतरकार और गायक वाजिद खान के निधन की खबर आ रही है। साजिद-वाजिद की जोड़ी के नाम से मशहूर संगीतकार वाजिद खान ने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली...

जनज्वार। बॉलीवुड को साल 2020 एक के बाद एक झटका रहा है। पिछले महीने ही इरफान खान और ऋषि कपूर का निधन हो गया और अब मशहूर संगीतरकार और गायक वाजिद खान के निधन की खबर आ रही है। साजिद-वाजिद की जोड़ी के नाम से मशहूर संगीतकार वाजिद खान ने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड सदमें में है। बॉलीवुड के चमकते संगीतकारों और गायकों में शामिल वाजिद ने 42 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया।

क रिपोर्ट के अनुसार, वाजिद खान किडनी की बीमारियों से पीड़ित थे और पिछले कई दिनों से मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने 3 महीने पहले ही किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था, लेकिन एक बार फिर से समस्या होने की वजह से वो मुंबई के अस्पताल में भर्ती थी। रविवार देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। संगीतकार सलीम मर्चेंट ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है। सलीम वाजिद के करीबी दोस्तों में शामिल है। उन्होंने लिखा कि- 'साजिद-वाजिद की जोड़ी के मेरे भाई वाजिद के निधन की खबर से परेशान हूं। अल्लाह उनके परिवार को हिम्मत दे।'

हीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा कि ये बेहद दुखद है, उनकी ये बात मुझे हमेशा याद रहेगी वो है वाजिद भाई की हंसी। वो हमेशा मुस्कुराते रहते थे। आप बहुत जल्द चले गए।

आपको बता दें कि वाजिद खान ने अभिनेता सलमान खान के लिए कई सुपरहिट गानें दिए हैं। सलमान खान की हिट फिल्मों के अधिकांश गाने वाजिद खान ने गाए हैं, जिसमें पार्टनर, दबंग, वांटेड जैसी फिल्मों में सुपर हिट गाने शामिल है। वाजिद को वर्सोवा के क्रबिस्‍तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया जाएगा।

Ragib Asim

Ragib Asim

    Next Story

    विविध