Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

प्रदर्शन के दौरान जिस महिला कलेक्टर की भाजपाइयों ने खीचीं थी चोटी, उसके बारे में अब भाजपा के पूर्व मंत्री ने की ​'बिलो द बेल्ट' टिप्पणी

Prema Negi
22 Jan 2020 1:39 PM GMT
प्रदर्शन के दौरान जिस महिला कलेक्टर की भाजपाइयों ने खीचीं थी चोटी, उसके बारे में अब भाजपा के पूर्व मंत्री ने की ​बिलो द बेल्ट टिप्पणी
x

महिला कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर पर की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले कांग्रेस नेता, भाजपाइयों की यह टिप्पणी भाजपा के महिला विरोध को उजागर करती है, यह सिर्फ कलेक्टर निधि निवेदिता और डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा का अपमान नहीं, बल्कि सारी महिलाओं का अपमान है...

जनज्वार, भोपाल। मध्य प्रदेश के राजगढ़ ब्यावरा में कलेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए आयोजित प्रदर्शन में आज 22 जनवरी को भाजपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री बद्री लाल यादव ने महिला कलेक्टर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कलेक्टर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जगह-जगह कार्यक्रम करने की अनुमति देती है और बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करती हैं। इसके साथ ही उन्होंने राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। उनकी आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ध्य प्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव कहते हैं, भाजपाइयों की कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर पर आपत्तिजनक टिप्पणी भाजपा के महिला विरोध को उजागर करती है। यह कलेक्टर निधि निवेदिता और डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा का अपमान नहीं, बल्कि सारी महिलाओं का अपमान है। यह टिप्पणी घोर निंदनीय है और बीजेपी की महिलाओं के प्रति मानसिकता को दिखाती है।

गौरतलब है कि 19 जनवरी को ब्यावरा में 144 धारा लगने के बावजूद भाजपा ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली निकाली थी। रैली में टकराव के बाद राजगढ़ की कलेक्टर ने भाजपा कार्यकर्ता को थप्पड़ मारा, जिसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के बाल खींचे।

स प्रकरण के बाद डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा द्वारा थप्पड़ मारने के विरुद्ध आज 22 जनवरी को भाजपा के प्रदेशभर के बड़े नेता जिनमें मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और कैलाश विजयवर्गीय ब्यावरा की सभा में पहुंचे और उन्होंने राजगढ़ कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग उठायी।

संबंधित खबर : CAA-NRC के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों ने की डिप्टी कलेक्टर से बदतमीजी, बाल खींचने का वीडियो हुआ वायरल

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, मैंने सुना है जेएनयू का वायरस यहां भी पहुंच गया है। मैंने सुना है कि यहां की कलेक्टर भी जेएनयू से ही पढ़ी हुई हैं। जनता अच्छी तरह से जानती है कि वायरस कैसे खत्म करना है जेएनयू में तिरंगे का अपमान किया जाता है, इसीलिए यहां भी तिरंगे पकड़ने वालों के साथ ऐसा किया गया।

बीजेपी नेता और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि कलेक्टर जिस तरह से हमारे कार्यकर्ताओं को थप्पड़ मार रही थीं, उससे लग रहा है कि उनके अंदर गर्मी ज्यादा है और इस सबमें कमलनाथ सरकार का समर्थन है। सीए के समर्थन में निकली रैली में गये लोगों को जिस तरह से उन्होंने थप्पड़ से मारा यह संवैधानिक रूप से संविधान और भारत माता का अपमान है। अगर यह संविधान नहीं होता तो आज कहीं रोटी बना रही होती।

मंच में उपस्थित पूर्व मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि वह भाजपा कार्यकर्ताओं को हल्के में ना लें, अन्यथा उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। भाजपा के कार्यकर्ता किसी को नहीं छेड़ते, पर अगर उन्हें कोई छेड़े तो हम उन्हें छोड़ते भी नहीं है। साथ ही उन्होंने कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा सुनो कमलनाथ 'हम तुम्हारी लंका को जला कर राख कर देंगे'।

ज शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य बीजेपी नेता राजगढ़ कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ एफआईआर करने पहुंचे हुए थे। शिवराज सिंह चौहान ने मंच से कहां कि अगर पुलिस मंच पर ही आकर एफआईआर की शिकायत ले लेती है तो ठीक है, वरना हम एफआईआर कराने थाने जाएंगे। उसके बाद पुलिस ने वही जाकर एफआईआर का शिकायत पत्र ले लिया है।

गौरतलब है कि इंदौर हाई कोर्ट में पहुंचे शिकायत के बाद इंदौर हाई कोर्ट ने राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। शासन को 4 हफ्ते के अंदर कोर्ट के समक्ष जवाब पेश करना है। इस संबंध में लॉ के विद्यार्थी हर्षवर्धन शर्मा ने पीआईएल लगाई थी।

Next Story

विविध