Begin typing your search above and press return to search.
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020

Live : रूझानों में आप को मिली 50 सीटें, मनोज तिवारी का सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक

Prema Negi
11 Feb 2020 4:13 AM GMT
Live : रूझानों में आप को मिली 50 सीटें, मनोज तिवारी का सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक
x

वोटिंग वाले दिन मनोज तिवारी ने ट्वीट किया था, 'ये सभी एग्ज़िट पोल होंगे fail.. मेरी ये ट्वीट सम्भाल के रखियेगा.. भाजपा दिल्ली में 48 सीट ले कर सरकार बनायेगी। कृपया EVM को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूँढें...'

जनज्वार। आज 11 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनावों का रिजल्ट का दिन है। शुरुआती रूझानों में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 55 से ज्यादा सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का मजाक उड़ना शुरू हो चुका है।

गौरतलब है कि मनोज तिवारी वोटिंग वाले दिन से ही दावा कर रहे हैं कि भाजपा किसी भी हाल में दिल्ली जीतेगी और वो भी बंपर सीटों से। वोटिंग वाले दिन मनोज तिवारी ने ट्वीट किया था, 'ये सभी एग्ज़िट पोल होंगे fail.. मेरी ये ट्वीट सम्भाल के रखियेगा.. भाजपा दिल्ली में 48 सीट लेकर सरकार बनायेगी। कृपया EVM को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूँढें...'



स ट्वीट को शेयर करते हुए ट्वीटर पर सुमन घूमना लिखते हैं, 'रिंकिया के पापा दिखाई नहीं दे रहे, दिल्ली आप बाकी साफ़...#DelhiWithAAP... सोशल मीडिया पर लगातार #DelhiWithAAP ट्रेंड कर रहा है।

सोनम सिंह ने ट्वीट किया है, 'अरे मनोज भैया आप मुख्यमंत्री बने का सपना छोड़ दो ये बात सत्य है एग्जिट पोल गलत होंगे और भाजपा दिल्ली में 0 सीट पाएगी।। मैं आप को अभी सलाह दे रही हूं आप बिन बाजा उठा कर नाचना गाना शुरू कर दें अनयथा आप को चुनाव रिजल्ट के बाद मोदी जी पिछवाड़े पर लात मार कर पार्टी से बाहर कर देंगे।'

जांबाज खान लिखते हैं, 'डिलीट मत करना, डिलीट किया तो तेरे दो बाप!

https://www.facebook.com/janjwar/videos/664005011012493/UzpfSTg0MjcwMjExOTE2MDMyMDpWSzo2NjQwMDUwMTEwMTI0OTM/

टेल राजेंद्र कुमार ने ट्वीट किया है, 'झूठ और घटिया राजनीति छोड़िए साहब दिल्ली की जनता आपके दावे की हवा निकाल दी है। एग्जिट पोल के हिसाब से और 11 तारीख को फाइनल नतीजे में इससे भी बुरा हाल हो जाएगा। मेरा यह जवाब संभाल कर रखना प्लीज...

के कीर्ति ने ट्वीट किया है, 'रिंकिया के पापा तुम 100 फीसदी पक्का दिल्ली में हारने वाले हो लिखकर रख लो।

सके अलावा तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर मनोज तिवारी को सलाह दे दी है, 'रिंकिया के पापा तुम दोबारा से अपना गाना—बजाना और नाचना वाला काम शुरू कर लो।' मनोज तिवारी के तमाम गानों के साथ उनका खूब मजाक उड़ाया जा रहा है।

Next Story

विविध