Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

BREAKING : देश में 31 मई तक बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन, 18 मई से ये छूट संभव

Ragib Asim
16 May 2020 7:33 AM GMT
BREAKING : देश में 31 मई तक बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन, 18 मई से ये छूट संभव
x

जनज्वार। कोरोना वायरस फैलने के बाद देशभर में जारी लॉकडाउन को 50 दिन से ज्यादा हो गए हैं। 25 मार्च से देशभर में लॉकडाउन है, वहीं कई राज्यों में उससे पहले ही लॉकडाउन लगा दिया गया था। लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को खत्म हो रहा है। सरकारी सूत्रों के अनुसार फिलहाल लॉकडाउन का आगे बढ़ना तय है, जैसा कि पीएम मोदी भी देश के नाम संबोधन में इशारा कर चुके हैं। हालांकि लॉकडाउन-4 यानी 18 मई से नियमों में बदलाव करते हुए कुछ छूट जरूर दी जा सकती हैं।

लॉकडाउन-4 में मिल सकती हैं ये छूट

लॉकडाउन का चौथा चरण अब तक के लॉकडाउन से अलग हो सकता है। इसमें कोरोना के जोन, ग्रीन, ऑरेंज और रेड के आधार पर छूट दी जा सकती हैं। जहां केस कम हैं वहां शर्तों के साथ बसों की चलाया जा सकता है। ऑटो रिक्शा और कैब को अधिकतम 2 यात्रियों को बैठाने की अनुमति के साथ चलाने की इजाजत हो सकती है। कुछ शर्तों के साथ घरेलू उड़ानों को भी मंजूरी दी जा सकती है।हुंचनी है, वे दोनों संबंधित राज्य इसके लिए राजी हों। इसके अलावा ग्रीन जोन में शॉपिंग मॉल्स में कुछ दुकानों को, संभवत ऑड इवन फॉर्मूला के साथ खोलने की इजाजत दी जा सकती है। इसके अलावा होम डिलीवरी की शर्त पर रेस्तरां खोलने की इजाजत दी जा सकती है। इसके साथ-साथ दिल्ली में मेट्रो सेवा को भी शुरू किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : कोरोना वायरस से भाजपा नेता की मौत, 15 दिन पहले पिता की भी संक्रमण से हुई थी मौत

कंटेनमेंट जोन में राहत की उम्मीद नहीं

रेड जोन में अभी ज्यादा छूट की उम्मीद नहीं है। वहीं कंटेनमेंट जोन में सख्ती बरकरार रह सकती है। इसके अलावा इस दफा राज्यों को जोन तय करने का अधिकार दिया जा सकता है। जिसकी मांग कई राज्य कर चुके हैं। इसके अलावा देशभर में मजदूरों की वापसी को लेकर भी कुछ नियम आ सकते हैं।

संबंधित खबर : 15 जनवरी से 23 मार्च तक विदेश से आने वाले सिर्फ 19% यात्रियों की हुई स्क्रीनिंग, RTI से बड़ा खुलासा

25 मार्च से शुरू हुआ देशव्यापी लॉकडाउन

24 मार्च की रात को प्रधानमंत्री मोदी ने ऐलान किया था कि 25 मार्च से 14 अप्रैल तक के लिए देश में लॉकडाउन रहेगा। बाद में इसे बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया गया। तीसरी बार लॉकडाउन को बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया। फिलहाल कई राज्यों से जो केंद्र को सुझाव आए हैं और जिस तरह से खासतौर से लॉकडाउन-3 में कोरोना के केस तेजी से बढ़े हैं, उसे देखते हुए ये तय माना जा रहा है कि लॉकडाउन अभी खुलने वाला नहीं है। इसे फिलहाल 31 मई तक बढाया जाना तय है। बता दें कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 86 हजार के करीब पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3970 नए मामले सामने आए हैं और 103 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद देश में भारत में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 85,940 हो चुकी है और कुल 2752 लोगों की जान अब तक इस वायरस के चपेट में आने से हुई है। देश में इस समय 53,035 एक्टिव केस हैं यानी इन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 30,153 मरीज अब तक रिकवर हुए हैं और ठीक होकर घर जा चुके हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim

    Next Story

    विविध