Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

लुधियाना नगरपालिका में कांग्रेस जीती 95 में से 62 सीटें, भाजपा पहुंची 10 पे तो आप लटकी एक पर

Janjwar Team
27 Feb 2018 5:58 PM GMT
लुधियाना नगरपालिका में कांग्रेस जीती 95 में से 62 सीटें, भाजपा पहुंची 10 पे तो आप लटकी एक पर
x

पंजाब के लुधियाना नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस का जलवा आया उभर कर, इससे पहले पंजाब के गुरुदासपुर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस जीती थी ऐतिहासिक वोटों के अंतर से

जनज्वार, लुधियाना। 24 फरवरी को हुए पंजाब के लुधियाना जिले के नगर निगम चुनाव के परिणाम आज आ गए हैं। लुधियान नगरनिगम चुनाव परिणामों ने फिर बार साबित किया है कि आने वाले समय में कांग्रेस के अच्छे दिन आने वाले हैं।

नगरनिगम की 95 सीटों के लिए हुए चुनाव में आए परिणामों में से 62 सीटें कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीती हैं, जबकि भाजपा को सिर्फ 10 सीटें ही नसीब हुई हैं। वहीं कांग्रेस का विकल्प बनने की तैयारी में लगी आप को सर्वाधिक झटका लगा है, उसे सिर्फ एक सीट मिली है, जबकि उसकी सहयोगी लोक इंसाफ पार्टी का 7 सीटें आई हैं।

नगर निगम चुनाव में 11 सीटों पर पंजाब की स्थानीय पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने भी जीत हासिल की है।

नगरनिगम चुनावों में कांग्रेस ने यहां अकेले के दम पर चुनाव लड़ा है, जबकि बीजेपी और आप क्रमश: शिरोमणि अकाली दल और लोक इंसाफ पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ी हैं।

हालांकि कांग्रेस की इस बंपर जीत पर भाजपा—शिअद गठबंधन ने बूथ कैपचरिंग और बोगस वोटिंग का आरोप लगाया है। विपक्षी पार्टियां इस मामले में राज्यपाल से भी मिलकर शिकायत करने वाली हैं।

पर कांग्रेस सिर्फ लुधियाना नगरपालिका ही नहीं जीती है। इससे पहले वह अमृतसर, पटियाला और जालंधर भी जीत चुकी है। नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत पर भी कांग्रेस का ही कब्जा है। पिछले वर्ष विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 117 में 77 सीटें जीत लीं थी और अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री बने थे।

Janjwar Team

Janjwar Team

    Next Story

    विविध