Begin typing your search above and press return to search.
दिल्ली

अध्यक्ष पद से छुट्टी के बाद ट्रोल हुए मनोज तिवारी, जनता ने कहा- सोनू सूद इन्हें भी घर पहुंचा दो

Ragib Asim
2 Jun 2020 3:29 PM GMT
अध्यक्ष पद से छुट्टी के बाद ट्रोल हुए मनोज तिवारी, जनता ने कहा- सोनू सूद इन्हें भी घर पहुंचा दो
x

जैसे ही सोशल मीडिया पर मनोज तिवारी के हटाए जाने की खबर सामने आई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। उन्हें हटाए जाने के बाद ट्विटर और फेसबुक पर फनी मीम्स वायरल हो रहे हैं। ट्विटर पर #RinkiyaKePapaSacked ट्रेंड करने लगा....

नई दिल्ली, जनज्वार।। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष के पद से हटा दिया। मनोज तिवारी की जगह आदेश गुप्ता को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जैसे ही सोशल मीडिया पर मनोज तिवारी के हटाए जाने की खबर सामने आई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। उन्हें हटाए जाने के बाद ट्विटर और फेसबुक पर फनी मीम्स वायरल हो रहे हैं। ट्विटर पर #RinkiyaKePapaSacked ट्रेंड करने लगा।

लेखक रुचिका कोकचा ने सोनू सूद के टैग कर लिखा कि आखिरकार भाजपा ने कुछ समझदारी भरा कदम उठाया। डियर सोन सूद कृपया मनोज तिवारी जी को भी घर भेज दें। उनकी अपनी पार्टी उन्हें नहीं भेज पाएगी। वहीं बहुत से यूजर्स ये लिख रहे हैं कि अब मनोज तिवारी को क्रिकेट खेलने का खूब समय मिलेगा। दरअसल हाल ही में लॉकडाउन के बीच मनोज तिवारी दिल्ली से हरियाणा क्रिकेट खेलने पहुंचे थे। इसे लेकर भी सोशल मीडिया में उनकी खूब आलोचना हुई थी।

पॉलिटिकल दी के नाम वाले ट्विटर यूजर ने लिखा कि, क्रिकेट के मैदान और दिल्ली चुनाव दोनों में प्रदर्शन करने में असफल रहने के बाद, महान ऑलराउंडर मनोज तिवारी को वापस पवेलियन भेज दिया गया है। वहीं मोनिका सिंह ने लिखा कि, मनोज तिवारी की अध्यक्षी चली गई, कोरोना के कारण मंदी इतनी है कि अब तो राजनीति में भी नौकरियां जा रही हैं।

गौरतलब है कि मनोज तिवारी को पद हटाए जाने के पीछे हालिया घटनाक्रम को भी जिम्मेदार माना जा रहा है। दरअसल सोमवार को मनोज तिवारी को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लॉकडाउन के नियम का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।

वे अरविंद केजरीवाल सरकार की नाकामी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए राजघाट पर जमा हुए थे। इससे पहले वे क्रिकेट मैच खेलने हरियाणा पहुंचे थे। वहां उन्होंने मैच के दौरान न तो मास्क लगाया और सोशल डिस्टेंसिंग का भी उल्लंघन किया था।

Next Story

विविध