Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

ज्यादातर मुख्यमंत्री पांचवें लॉकडाउन के पक्ष में, 2 सप्ताह और बढ़ सकती है राष्ट्रीय बंदी

Nirmal kant
29 May 2020 4:30 PM GMT
ज्यादातर मुख्यमंत्री पांचवें लॉकडाउन के पक्ष में, 2 सप्ताह और बढ़ सकती है राष्ट्रीय बंदी
x

गृहमंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिले सुझावों को शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखा। राज्यों की मांग पर कुछ अधिक छूट के साथ लॉकडाउन 5.0 लागू करने की तैयारी है...

जनज्वार। प्रवासी मजदूरों की आवाजाही के साथ देश के कई राज्यों में लगातार बढ़ रहे कोरोना (Covid 19) संक्रमण के मामलों को देखते हुए लॉकडाउन (Lockdown) का बढ़ना तय माना जा रहा है। कई राज्य लॉकडाउन को दो सप्ताह बढ़ाने के पक्ष में हैं। इसमें ज्यादातर भाजपा शासित राज्य हैं। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत 15 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ाना चाहते हैं।

न मसलों को लेकर शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नई दिल्ली स्थित आवास, सात लोक कल्याण मार्ग जाकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिले सुझावों को प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखा। सूत्रों का कहना है कि राज्यों की मांग पर कुछ अधिक छूट के साथ लॉकडाउन 5.0 लागू करने की तैयारी है।

संबंधित खबर : लॉकडाउन के चलते खाने के पड़े लाले, मजदूर ने 22 हजार में बेच दिया 2 महीने का बच्चा

शाह ने इसके एक दिन पहले गुरुवार को सुबह से लेकर शाम तक सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से टेलीफोन पर चर्चा की थी। उन्होंने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अलग से भी बात की थी। बातचीत का मुख्य विषय था कि लॉकडाउन 4.0 कितना सफल रहा है और राज्य आगे के लिए क्या चाहते हैं।

का कहना है कि ज्यादातर मुख्यमंत्रियों ने अपने राज्यों में बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए लॉकडाउन 5.0 के पक्ष में बात की। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि लॉकडाउन 4.0 की तुलना में अतिरिक्त छूट मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन 5.0 में कंटेनमेंट एरिया पर ज्यादा फोकस करने की बात करते हुए अन्य क्षेत्रों में गतिविधियों को सामान्य करने पर चर्चा की।

संबंधित खबर : गुल्लक तोड़ बेटियों ने ख़रीदा कफन, मां को दिया कंधा और मुखाग्नि, लॉकडाउन में मज़दूर पिता गुजरात में है फंसा

भी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के सुझावों को नोट करने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर जाकर उनसे भेंट की। गृहमंत्री ने हरेक राज्य के मुख्यमंत्री से मिले सुझावों के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी। सूत्रों का कहना है कि राज्यों से आए सुझावों के आधार पर गृह मंत्रालय लॉकडाउन 5.0 की रणनीति बनाने में जुट गया है। लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई की आधी रात को समाप्त हो रहा है।

Next Story

विविध