Begin typing your search above and press return to search.
संस्कृति

​अभिनेता शशि कपूर का लंबी बीमारी के बाद मुंबई में ​निधन

Janjwar Team
4 Dec 2017 6:31 PM GMT
​अभिनेता शशि कपूर का लंबी बीमारी के बाद मुंबई में ​निधन
x

दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता ख्यात अभिनेता शशि कपूर का 79 वर्ष की अवस्था में लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। वह पिछले कई वर्षों से बीमार चल रहे थे। उनकी मृत्यु मुंबई के कोकिला बने अस्पताल में आज शाम को मौत हो गयी है।

175 फिल्मों में काम कर चुके शशि कपूर का असली नाम बलबीर राजकपूर था।

शशि कपूर का जन्म 1938 में कोलकाता में हुआ था। वे पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे और राजकपूर के सबसे छोटे भाई थे। उन्हें 2011 में पदमभूषण और 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया था।

शशि कपूर ने अपने कॅरियर की शुरुआत पिता पृथ्वीराज कपूर के नाटकों से की। वे उन नाटकों में बाल कलाकार का रोल निभाते थे। उसके बाद वह फिल्मों में आए और वे दीवार, सत्यम शिवम सुंदरम, शान और नमक हलाल में यादगार अभिनय किए।

उनकी जोड़ी नायक अमिताभ बच्चन के साथ खूब रही और फिल्में हिट रहीं। शशि कपूर की एक बेटी संजना और दो बेटे कुनाल और करन हैं। उनकी शादी स्वर्गीय जेनिफर केंडाल से हुई थी। केंडाल ने 1978 में पृथ्वी थियेटर की स्थापना की थी।

Janjwar Team

Janjwar Team

    Next Story