Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

विवेक ओबेराय हैं सी ग्रेड एक्टिंग के छिछोर, उनसे नहीं की जानी चाहिए इससे अधिक की उम्मीद

Prema Negi
20 May 2019 2:09 PM GMT
विवेक ओबेराय हैं सी ग्रेड एक्टिंग के छिछोर, उनसे नहीं की जानी चाहिए इससे अधिक की उम्मीद
x

हजारों हजार ट्वीटर यूजर्स ने इसके लिए विवेक ओबरॉय को जमकर कोसा है। अभिनेत्री सोनम कपूर और ज्वाला गुट्टा ने भी इस मीम के लिए विवेक ओबरॉय की करी निंदा, लोगों ने कहा सी ग्रेड एक्टर विवेक हमेशा बिलो द बेल्ट ही करते हैं बात...

जनज्वार। आज 20 मई के दिन में विवेक ओबरॉय अपने एक ट्वीट को लेकर ट्रोल हो रहे हैं, साथ ही महाराष्ट्र महिला आयोग ने भी उनके नाम नोटिस जारी कर दिया है।

गौरतलब है कि आज दिन में अभिनेता विवेक ओबरॉय ने एग्जिट पोल को लेकर ट्वीटर पर एक मीम शेयर किया था, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, अभिषेक बच्चन और उनकी तस्वीर के जरिए एग्जिट पोल और नतीजों पर कटाक्ष किया गया था।

उनके इस मीम के बाद फिल्म जगत से जुड़ी तमाम हस्तियों से लेकर खेल जगत से जुड़े सितारों के निशाने पर भी विवेक ओबरॉय आ गए हैं।

इसे ट्वीट करते हुए विवेक ने लिखा, 'हाहा, क्रिएटिव! यहां कोई पॉलिटिक्स नहीं...सिर्फ लाइफ। क्रेडिट : @pavansingh1985.'इसके साथ उन्होंने स्माइली वाली इमोजी भी पोस्ट की है।



हजारों हजार ट्वीटर यूजर्स ने इसके लिए विवेक ओबरॉय को जमकर कोसा है। अभिनेत्री सोनम कपूर और ज्वाला गुट्टा ने भी इस मीम के लिए विवेक ओबरॉय की निंदा की है। अश्वत्थामा नाम से एक ट्वीटर यूजर ने रिप्लाई किया है, 'क्या बात है एक तीर से 3 निशाने कर दिए माया डोलस—पुराना प्यार का धोखा- मोदी के लिए अपना प्यार- एग्जिट पोल पर तंज भी...'

वहीं कई अन्य ने इसके लिए विवेक ओबरॉय को कोसते हुए लिखा है कि इससे घटिया मीम और कुछ नहीं हो सकता। साथ ही धमकी भी दी है कि जब बाहर निकलें अपनी सुरक्षा पुख्ता करके चलें, क्योंकि कहीं भी उनके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है। जीडी बक्षी बेरोडी नाम के ट्वीटर यूजर लिखता है, 'सुनिश्चित करें कि आप बाहर जाते हैं तो अपने बाउंसरों और अंगरक्षकों को अपने साथ ले जाएं। यदि आप भगवान राम के भक्त हैं तो भी इस तरह के ट्वीट आपको रावण का रूप देगा!'

कई लोगों ने इस मामले में महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग से अभिनेता विवेक ओबेरॉय के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की प्रमुख विजया रहातकर ने एग्जिट पोल वाले मीम पर संज्ञान लेते हुए विवेक के नाम नोटिस जारी करने को कहा है।

विवेक ओबराय द्वारा शेयर किए गए मीम की पहली तस्वीर में सलमान खान और ऐश्वर्या राय दिखाई दे रहे हैं, जिसके साथ लिखा गया है, 'ओपिनियन पोल'। दूसरी तस्वीर में ऐश्वर्या राय के साथन विवेक ओबेरॉय नजर आ रही हैं, जिस पर लिखा गया है 'एग्जिट पोल' और आखिरी तस्वीर में ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ दिख रही हैं, जिस पर 'रिजल्ट' लिखा गया है।

गौरतलब है कि ये वही अभिनेता विवेक ओबरॉय हैं जो जल्द ही प्रधानमंत्री मोदी की बायोपिक में उनकी भूमिका करते नजर आएंगे। आज सुबह भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने नागपुर में फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी का पोस्टर भी रिलीज किया है। यह फिल्म इसी शुक्रवार यानी 24 मई को रिलीज हो रही है। पोस्टर लांच के मौके पर भी विवेक ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, 'पिछले पांच सालों में भारत काफी बदला है। मुझे लगता है कि अब आपके बाप का नाम नहीं...काम चलेगा।’

विवेक ने कहा, ‘23 तारीख आ रही है। इनका टाइम आएगा। यही कहना चाहूंगा शहजादे जी अब होगा न्याय। मैं नहीं जानता कि वे किससे डरे हुए हैं-फिल्म से या चौकीदार के डंडे से? जिन लोगों के खिलाफ बड़े मामले हैं और अदालत में दिखाई नहीं देते, वे हमें अदालत में घसीट ले गए।’

Next Story

विविध