Begin typing your search above and press return to search.
सिक्योरिटी

निर्मला सीतारमण बनी सुखोई-30 में उड़ान भरने वाली पहली महिला रक्षामंत्री

Janjwar Team
17 Jan 2018 2:41 PM GMT
निर्मला सीतारमण बनी सुखोई-30 में उड़ान भरने वाली पहली महिला रक्षामंत्री
x

महिलाओं के लिए बिल्कुल वर्जित समझे जाने वाले क्षेत्रों में महिलाएं पहलकदमी ले रही हैं। फिर चाहे ऐसा करने वाली देश की शक्तिशाली महिलाओं में शुमार रक्षामंत्री ही क्यों न हों....

जोधपुर। वायुसेना के सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमानों में शुमार सुखोई—30 में केंद्रीय रक्षामंत्री निर्मला सीमारमण ने उड़ान भरी। सुखोई में उड़ान भरने वाली वह देश की पहली रक्षा मंत्री हैं। उन्होंने जोधपुर के एयरफोर्स बेस से आज सुखोई-30 लड़ाकू विमान में उड़ान भरी।

हालांकि इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल बतौर महिला यह रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। वर्ष 2009 में तीनों भारतीय सेनाओं की सुप्रीम कमांडर के बतौर तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने सुखोई विमान में उड़ान भरी थी।

महिलाओं के लिए इसे गर्व के बतौर लिया जा सकता है कि देश की रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कुछ दिन पहले गोवा में देश के सबसे बड़े नौसैनिक युद्धपोत आईएनएस विक्रमादित्य का जायज़ा भी लिया था। इसे ऐसे देखा जा सकता है कि महिलाओं के लिए बिल्कुल वर्जित समझे जाने वाले क्षेत्रों में महिलाएं पहलकदमी ले रही हैं। फिर चाहे ऐसा करने वाली देश की शक्तिशाली महिलाओं में शुमार रक्षामंत्री ही क्यों न हों।

रक्षामंत्री बनने के बाद से निर्मला सीतारमण सेना के अलग—अलग अंगों की कार्यप्रणाली और तैयारी के बारे में पूरी जानकारी लेने के तहत यह सब कर रही हैं। आज सुखोई में उड़ान भरने से पहले निर्मला सीतारमण ने ने वायु सेना के जवानों से मुलाकात की थी।

निर्मला सीतारमण से पहले इससे पहले एनडीए सरकार में रक्षामंत्री रहे जॉर्ज फर्नाडिस पुणे से सुखोई में उड़ान भर चुके हैं। वहीं बतौर राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने भी सुखोई विमान में उड़ान भरी है। इसके अलावा मोदी केंद्र सरकार में मंत्री राजीव प्रताप रूडी और किरण रिजीजू भी सुखोई उड़ान भर चुके हैं।

Janjwar Team

Janjwar Team

    Next Story

    विविध