Begin typing your search above and press return to search.
समाज

दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर 'देश के गद्दारों को गोली मारो..' का नारा लगाने पर 6 गिरफ्तार

Nirmal kant
29 Feb 2020 12:10 PM GMT
दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर देश के गद्दारों को गोली मारो.. का नारा लगाने पर 6 गिरफ्तार
x

जनज्वार। राजधानी दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर शनिवार 'देश के गद्दारों को, गोली मारो *** को' का नारा लगाने वाले छह लोगों पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दिल्ली मेट्रो के कर्मचारियों ने नारा लगाने वाले छह लोगों को सौंप सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया है। घटना का वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है।

सीआईएसएफ ने एक बयान में कहा कि 29 फरवरी को लगभग 10:52 बजे दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर छह युवाओं को नारे लगाते देखा गया। सीआईएसएफ कर्मियों द्वारा उन्हें तुरंत रोक दिया गया और उसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया गया। मेट्रो रेल परिचालन जारी रहा।

दिल्ली मेट्रो ओ एंड एम अधिनियम 2002 के तहत दिल्ली मेट्रो परिसर में किसी भी प्रकार का प्रदर्शन या उपद्रव निषिद्ध है। डीएमआरसी ने एक बयान में कहा, इस तरह के कृत्य में लिप्त किसी भी यात्री को मेट्रो परिसर से हटाया जा सकता है।

ता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने समर्थकों से इसी तरह के नारे लगवाए थे। अनुराग ठाकुर तब अपनी पार्टी के किसी उम्मीदवार का प्रचार कर रहे थे। हालांकि अनुराग ठाकुर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। राजीव चौक की घटना के बाद सोशल मीडिया पर इस घटना का भी जिक्र कर रहे हैं।

त्तर पूर्वी दिल्ली के दंगों में अबतक कम से कम 45 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 200 से ज्यादा घायल हुए हैं। जीटीबी अस्पताल में भर्ती इनमें से 70 लोग बंदूक की गोली से पीड़ित हैं। वहीं 100 से ज्यादा लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने अनुराग ठाकुर के नारों को हिंसा के लिए जिम्मेदार बताया है। आरोप है कि भाजपा नेताओं ने ही दिल्ली में हिंसा के लिए लोगों को उकसाया है। इस नारे के बाद दिल्ली में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर एक युवक ने खुलेआम फायरिंग भी कर दी थी।

Next Story

विविध