Begin typing your search above and press return to search.
सिक्योरिटी

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में कोबरा बटालियन के 2 जवानों और 1 नक्सली की मौत, अन्य कई घायल

Janjwar Team
7 Jun 2018 5:33 AM GMT
पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में कोबरा बटालियन के 2 जवानों और 1 नक्सली की मौत, अन्य कई घायल
x

रांची, जनज्वार। झारखंड के खूंटी और सरायकेला के सीमा पर स्थित जाम्बरो में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक सीआरपीएफ के जवान और एक झारखंड पुलिस के एसआई की मौत हो गयी है। मारे गये एसआई का नाम बनुआ उरांव है और सीआरपीएफ के कोबरा 209 के जवान का नाम उत्पल रावा है।

इस मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के भी घायल होने की भी खबर है। घायल जवानों को जंगलों से निकालने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन तेज बारिश होने के कारण घायल जवानों को निकालने में और ऑपरेशन को पूरा करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आज सुबह पुलिस जब जमारो के निकट पहुंची, तब नक्सलियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरु कर दी। जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरु हुई। इसमें पुलिस के एक जवान और एक एसआई समेत कई जवानों के घायल होने की सूचना है

झारखंड पुलिस प्रवक्ता एडीजी आरके मल्लिक ने मीडिया को बताया कि सरायकेला के जाम्बरो में विशेष सूचना के आधार पर पुलिस पहुंची, जहां पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ शुरू हुई। आरके मल्लिक के अनुसार पोड़ाहाट, कोल्हान, खूंटी और सरायकेला के बड़े नक्सली वहां पहले से जुटे थे। यह अभियान अभी तक जारी है और जैसे-जैसे दिन बितेगा अभियान से जुड़ी और भी सूचना आते रहेगी। दोनों की तरफ से भारी गोलीबारी चल रही है और 1 नक्सली के मारे जाने और कुछ नक्सलियों के घायल होने की खबर है।

पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि यह घटना आज सुबह 6.50 के आसपास हुई, जब सीरआरपीएफ की 209 कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम खोज अभियान चला रही थी।

बड़े नक्सली नेता के जमे होने की सूचना पर गयी थी पुलिस

पुलिस का कहना है कि हमें जानकारी मिली थी कि खूंटी व सरायकेला जिला के सीमा क्षेत्र पर कुचाई थाना क्षेत्र के तोरंबा जंगल के जमारो में नक्सलियों का बड़ा दस्ता मौजूद था। दस्ते में बड़े नक्सली नेता शामिल हैं। इसकी सूचना पर कोबरा बटालियन के जवान जिला पुलिस के साथ कल 6 जून की रात छापामारी के लिए निकले। आज सुबह पुलिस जब जमारो के निकट पहुंची, तब नक्सलियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरु कर दी। जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरु हुई। इसमें पुलिस के एक जवान और एक एसआई समेत कई जवानों के घायल होने की सूचना है।

Next Story

विविध