Begin typing your search above and press return to search.
समाज

आप इधर मोमबत्ती जलाते रहे और उधर प्रियंका रेड्डी पोर्न साइट पर ट्रेंड कर गई

Nirmal kant
5 Dec 2019 9:10 AM GMT
आप इधर मोमबत्ती जलाते रहे और उधर प्रियंका रेड्डी पोर्न साइट पर ट्रेंड कर गई
x
दुनियाभर में सबसे अधिक देखे जाने वाली पोर्न साइट पर ट्रेंड कर रहा हैदराबाद की रेप पीड़िता महिला डॉक्टर का नाम, 27 सितंबर की रात आरोपियों ने गैंगरेप के बाद जला दी थी महिला, भारत से 2 दिन में 80 लाख से ज्यादा लोगों ने सर्च किया प्रियंका रेड्डी का नाम..

दुनियाभर में सबसे अधिक देखे जाने वाली पोर्न साइट पर ट्रेंड कर रहा हैदराबाद की रेप पीड़िता महिला डॉक्टर का नाम, 27 सितंबर की रात आरोपियों ने गैंगरेप के बाद जला दी थी महिला, भारत से 2 दिन में 80 लाख से ज्यादा लोगों ने सर्च किया प्रियंका रेड्डी का नाम..

जनज्वार। हैदराबाद की 27 वर्षीय महिला पशु चिकित्सक प्रियंका रेड्डी को हाल ही में गैंगरेप के बाद जलाकर मार डाला गया था। इस घटना को लेकर जहां देशभर में विरोध की आवाजें सुनाई दे रही हैं, लोग सड़कों पर पोस्टर-बैनर और कैंडल मार्च के साथ न्याय की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर देश के लाखों लोगों की महिलाओं के प्रति विकृत मानसिकता अबतक नहीं बदली है।

दुनियाभर में सबसे अधिक देखे जाने वाली पोर्न साइट पर भारत से दो दिन में करीब 80 लाख लोगों ने पशु चिकित्सक का नाम सर्च किया। इस पोर्न साइट पर प्रियंका रेड्डी का नाम ट्रेंडिंग में रहा जबकि यह साइट भारत में प्रतिबंधित है।

हीं यह खबर अब अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में भी चर्चा का विषय बन गई है। रुस से संचालित होने वाले समाचार समूह आरटी की रिपोर्ट के मुताबिक फर्जी वीडियो अपलोड करने वालों और उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रियंका रेड्डी को पोर्न साइट पर टॉप ट्रेंड बनाया गया। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स अब इस पोर्न साइट की ट्रेंडिंग से महिला का नाम हटाने की मांग कर रहे हैं।

बकि दैनिक भास्कर ने भी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सिर्फ दो दिन के भीतर 80 लाख से ज्यादा लोगों के द्वारा महिला पुश चिकित्सक का नाम पोर्न साइट पर सर्च किया गया। रिपोर्ट में विशेषज्ञों का हवाला देते हुए कहा गया है कि यह आंकड़े सिर्फ एक वेबसाइट के हैं। भारत में सैकड़ों पोर्न साइट्स प्रतिबंधित होने के बावजूद डोमेन नेम बदलकर चल रही हैं। जब एक साइट पर पीड़िता का नाम इतनी बार सर्च किया गया तो सैकड़ों साइट्स पर कितनी बार सर्च किया गया होगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है।

ता दें कि 28 नवंबर 2019 की सुबह बुरी तरह जलायी गयी महिला की लाश हैदराबाद के बाहरी इलाके से पुलिस के पास मिली थी। इसके बाद पशु चिकित्सक प्रियंका रेड्डी के पिता श्रीधर रेड्डी ने बुरी तरह जली हुई लाश की पहचान अपनी गायब हुई बेटी के रुप में की थी।

रोपियों ने 27 नवंबर की रात महिला डॉक्टर के साथ आरोपियों ने दुष्कर्म कर उसे जिंदा जलाया था। बाद में जांच में यह बात सामने आयी कि आरोपियों ने यह सब एक प्लान के तहत किया था। उन्होंने सबसे पहले महिला डॉक्टर की स्कूटी पंक्चर की थी फिर उन्हें मदद का दिलासा देकर उसके साथ इस जघन्य घटना को अंजाम दिया।

Next Story

विविध