Begin typing your search above and press return to search.
मध्य प्रदेश

कोरोना के कारण पति फंसे राजस्थान में, भोपाल में दृष्टिहीन महिला बैंककर्मी से घर में घुसकर दुष्कर्म

Ragib Asim
21 April 2020 8:28 AM GMT
कोरोना के कारण पति फंसे राजस्थान में, भोपाल में दृष्टिहीन महिला बैंककर्मी से घर में घुसकर दुष्कर्म
x

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहपुर इलाके में 53 साल की एक महिला का कथित तौर पर रेप हुआ. वो देख नहीं सकती हैं। घटना के वक्त उनके पति घर पर नहीं थे। मामला 16-17 अप्रैल की रात का है। आरोपी फरार है, पुलिस तलाश कर रही है...

जनज्वार।मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहपुर इलाके में 53 साल की एक महिला का कथित तौर पर रेप हुआ. वो देख नहीं सकती हैं। घटना के वक्त उनके पति घर पर नहीं थे। मामला 16-17 अप्रैल की रात का है। आरोपी फरार है, पुलिस तलाश कर रही है।

पीड़िता महिला बैंक कर्मचारी हैं. देख नहीं सकती हैं। उनके मुताबिक, पति राजस्थान के सिरोही गए हुए थे। लॉकडाउन के कारण वहीं फंस गए। घर में वो अकेली थीं. पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने सोने से पहले रात में बालकनी का दरवाजा खुला छोड़ दिया था। ताकि हवा आ सके। इसी दौरान रात के करीब तीन बजे आरोपी बालकनी से घर में दाखिल हुआ। कथित तौर पर रेप किया. और वहां से फरार हो गया।

तना ही नहीं आरोपी पीड़ित महिला का फोन ले गया और दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया, जिससे महिला किसी से संपर्क न कर सके। बाद में महिला ने शोर मचाया, तो आसपड़ोस के लोगों ने दरवाजा खोला। महिला ने आपबीती बताई।पड़ोसियों ने पुलिस को फोन करके मामले की जानकारी दी।

SSP संजय साहू के मुताबिक पीड़िता सेकेंड फ्लोर पर रहती है। सीढ़ियों से लगी हुई बालकनी है। शायद आरोपी भी सीढ़ी के रास्ते बालकनी में कूद गया हो। केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही राजस्थान में फंसे पीड़िता के पति को सिरोही डीएम से अनुमति दिलवाकर भोपाल रवाना किया गया है।

Ragib Asim

Ragib Asim

    Next Story

    विविध