Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

कांग्रेस संचालन समिति की पहली बैठक के बाद खड़गे बोले - मोदी-शाह की नफरती राजनीति के खिलाफ निर्णायक जंग हमारी जिम्मेदारी

Janjwar Desk
4 Dec 2022 8:28 AM GMT
कांग्रेस संचालन समिति की पहली बैठक के बाद खड़गे बोले - मोदी-शाह की नफरती राजनीति के खिलाफ निर्णायक जंग हमारी जिम्मेदारी
x

कांग्रेस संचालन समिति की पहली बैठक के बाद खड़गे बोले - मोदी-शाह की नफरती राजनीति के खिलाफ निर्णायक जंग हमारी जिम्मेदारी

देश के जिन प्रदेशों से भारत जोड़ो यात्रा ( Bharat Jodi Yatra ) निकली है वहां के कांग्रेसजनों ( Congress ) ने आम जनता के साथ जोश व साहस से अपनी आवाज बुलंद की है।

नई दिल्ली। दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद पहली बार मल्लिकार्जुन खड़गे ( Mallikarjun Khadge ) कांग्रेस संचालन समिति ( Congress Steering Committee ) की बैठक शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हम लोगों की आवाज उठाने और संगठन को फिर से मजबूत करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। कांग्रेस संगठन मजबूत करने की जरूरत है। सभी को जवाबदेह बनना होगा। लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने पर ही हम चुनावी जीत हासिल कर पाएंगे। इन मसलों पर खरा उतरना पार्टी और देश के प्रति हमारी पहल जिम्मेदारी है।



सोनिया और राहुल का जताया आभार

सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi ) और राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) का विशेष अभिनंदन करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ( Congress President mallikarjun Khadge ) ने कहा कि सोनिया गांधी ने नेतृत्व की कुशलता, अथक मेहनत, व कांग्रेस के बुनियादी सिद्धांतों में अटूट विश्वास के साथ दो दशक से अधिक पार्टी और देश का मार्गदर्शन किया। भविष्य में भी हम सब उनके असीम स्नेह व मार्गदर्शन के अभिलाषी रहेंगे।

पार्टी के महासचिव और प्रभारियों को सुनाई खरी-खोटी

मल्लिकार्जुन खड़गे ( Mallikarjun Khadge ) ने कहा कि पार्टी के महासचि और प्रभारी सबसे पहले खुद और संगठन की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें। जिन प्रांतों में आज से साल 2024 के बीच विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां चुनाव तक क्या प्लानिंग व एक्टिविटी शेड्यूल है तय करें? जब तक आप स्वयं, आपके सचिवगण, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्षगण, पार्टी के विधायक व सांसद मिलकर खाका जमीनी स्तर पर तैयार नहीं करेंगे, तब तक आपकी जिम्मेदारी पूरी नहीं हो सकती। पार्टी में जहां अपने कर्तव्य को निभाने वाले बहुत जिम्मेदार लोग हैं, वहीं कुछ साथियों ने यह मान लिया है कि जिम्मेदारी निभाने में कमी को नजरंदाज कर दिया जाएगा। यह न तो ठीक है और न ही मंजूर किया जा सकता। उन्होंने ऐसे लोगों को चेताते हुए कहा कि जो लोग जिम्मेदारी निभाने में असक्षम हैं, अपना पद छोड़ने और नये साथियों को आगे आने का मौक देने के लिए तैयार रहें।

भारत जोड़ो यात्र से आम लोगों की आवाज हुई बुलंद

खड़गे ( Mallikarjun Khadge ) ने कहा कि देश में एक नया इतिहास लिखने वाली राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा आज 88 दिन पूरे कर रात के समय राजस्थान की सीमा में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो यात्रा अब एक राष्ट्र आंदोलन का रूप ले चुकी है। एक ऐसा आंदोलन जो देश में कमरतोड़ महंगाई, भयंकर बेरोजगारी, नाकाबिले बर्दाश्त आर्थिक व सामाजिक असमानता तथा नफरत की राजनीति ( Hate politics ) के खिलाफ एक निर्णायक जंग का आह्वान है। देश के करोड़ों लोग राहुल गांधी जी व कांग्रेस के संकल्प से जुड़े हैं। इनमें भारी संख्या में वो लोग भी हैं, जो कांग्रेस से नहीं जुड़े थे या फिर हमारी आलोचना किया करते थे। जिन प्रदेशों से यात्रा निकली है वहां के कांग्रेसजनों ने आम जनता के साथ जोश व साहस से अपनी आवाज बुलंद की है।

सरकार को नहीं है सुरक्षा की चिंता

देश की सुरक्षा के मसले पर उन्होंने कहा कि AIIMS के बाद सफदरजंग अस्पताल पर भी साइबर अटैक हुआ। 2019 से जून 2022 तक देश में 36.29 लाख साइबर अटैक हुए हैं। एक ओर गृह मंत्री ( Amit shah ) कहते हैं कि बिना साइबर सुरक्षा के देश का विकास संभव नहीं है। दूसरी ओर हर दिन साइबर अटैक की खबरें आती हैं और मोदी सरकार ( Modi government ) हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है।

Next Story

विविध