Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

अखिलेश ने पीएम की सभा में शामिल टोपीवालों पर कसा तंज, कहा - ये लोग रंग बदलने वाले हैं, जनता इन्हें सबक सिखाएगी

Janjwar Desk
5 March 2022 10:05 AM GMT
अखिलेश ने पीएम की सभा में शामिल टोपीवालों पर कसा तंज, कहा - ये लोग रंग बदलने वाले हैं, जनता इन्हें सबक सिखाएगी
x
UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में लोगों से पूछा जो लोग लाल टोपी की बुराई करते थे, हमारे सफेद टोपी वालों के साथ अन्याय किया, बताओ उन्होंने टोपी पहन ली कि नहीं?

UP Election 2022 : यूपी में आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। शाम पांच बजे विधानसभा चुनाव का प्रचार पूरी तरह से थम जाएगा। इस बीच आजमगढ़ ( Azamgarh ) में एक चुनावी जनसभा करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Modi Narendra Modi ) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा पीएम मोदी की बनारस ( Varanasi ) की जनसभा में टोपीवाले भाजपाई को देख पलटवार किया। अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने आजमगढ़ में लोगों से पूछा जो लोग लाल टोपी की बुराई करते थे, हमारे सफेद टोपी वालों के साथ अन्याय किया, बताओ उन्होंने टोपी पहन ली कि नहीं?

उन्होंने कहा कि टोपी लाल, सफेद नहीं पहनी, किसी और रंग की पहनी है न। दाअसल, ये लोग रंग बदलने वाले हैं। ये लोग कब रंग बदल लें पता नहीं चलता। लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता इन्हें सबक सिखाने वाली है।

किसान आय दोगुनी होने और युवा कर रहे हैं नौकरी का इंतजार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने कहा कि पांच साल पहले भाजपा ने किसानों से आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन डबल इंजन की सरकार ने ऐसा नहीं किया। प्रदेश की जनता महंगाई से परेशान हैं। जिस तरह पेट्रोल-डीजल महंगा कर दिया। जब खाद की जरूरत थी, खाद नहीं मिली। इस बार किसान भी उसी तरीके से इनके खिलाफ वोट करेंगे। जैसे डीएपी नहीं मिली, भाजपा को वोट भी नहीं मिलने जा रहा है। आज हर घर में एक बेरोजगार बैठा है। नौजवान 5 साल से नौकरी का इंतजार कर रहे हैं।

शनिवार को आजगढ़ में कए सियासी जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने कहा कि आज मुझे बहुत सभाएं करनी है। आखिरी दिन इसलिए आया क्योंकि आखिरी दिन में ही अपने लोगों से निवेदन करने आया हूं। यह वह आजगढ़ जिला है जिसने हमेशा समाजवादियों का सम्मान बढ़ाया है। जितना लगाव हम लोगों और पार्टी के लोगों को आजमगढ़ की जनता से है, शायद और किसी जिले की जनता से नहीं है। हमने खुद अपना गढ़ माना आजमगढ़। किसी ने हमसे सड़क नहीं मांगी है।

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Modi ) ने हाल ही में समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party ) की लाल टोपी को खतरे की निशानी बताया था। शुक्रवार को पीएम की काशी रोड शो में बड़े पैमाने पर भाजपाई टोपी पहने थे। आज आजमगढ़ से अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने उसी टोपी वाले को निशाने पर लिया। उन्होंने टोपी पर पलटवार करते हुए कहा कि टोपी किसी भी रंग का हो सकता है। लेकिन पीएम के भाजपाई रंग बदलने वाले हैं। खुद पीएम मोदी भी हर बार अपना रंग बदल लेते हैं। जनता इस बार भाजपाईयों को सबक सिखाने का काम करेगी।

Next Story

विविध