Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Akhilesh Yadav Become Opposition Leader : प्रतिपक्ष नेता बने अखिलेश यादव, CM योगी के सामने खड़ी करेंगे ये बड़ी चुनौती

Janjwar Desk
26 March 2022 8:36 AM GMT
UP  News : दिनेश खटीक ने फोड़ा लेटर बम तो अखिलेश योगी पर कसा तंज, कहा - कभी-कभी बुलडोजर उल्टा भी चलता है
x

UP News : दिनेश खटीक ने फोड़ा लेटर बम तो अखिलेश योगी पर कसा तंज, कहा - कभी-कभी बुलडोजर उल्टा भी चलता है

Akhilesh Yadav Become Opposition Leader :उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Assembly) में नेता प्रतिपक्ष (Leader Of Opposition) की भूमिका में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) दिखेंगे, समाजवादी पार्टी विधायक दल की बैठक में अखिलेश यादव को सर्वसम्मति से प्रतिपक्ष नेता चुन लिया गया है...

Akhilesh Yadav Become Opposition Leader : उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Assembly) में नेता प्रतिपक्ष (Leader Of Opposition) की भूमिका में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) दिखेंगे। बता दें कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस बार के विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) में मैनपुरी (Mainpuri) के करहल (Karhal) विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) को चुनावी मैदान में मात देकर विधानसभा तक का सफर तय किया। अब अखिलेश यादव योगी सरकार (Yogi Government 2.0) के समक्ष सवाल खड़े करते दिखाई देंगे। समाजवादी पार्टी विधायक दल की बैठक में अखिलेश यादव को सर्वसम्मति से प्रतिपक्ष नेता चुन लिया गया है।

अखिलेश यादव ही रहेंगे विधान मंडल के नेता

शनिवार को लखनऊ में हुए विधायक दल की बैठक के बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष उत्तर पटेल ने कहा कि नवनिर्वाचित विधायकों और विधान परिषद सदस्यों की बैठक हुई। इस बैठक में अखिलेश यादव को विधायक दल का नेता चुना गया है। विधान मंडल दल के नेता अखिलेश यादव ही रहेंगे। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अखिलेश यादव का स्वागत अभिनंदन किया। विधायक दल के नेता का प्रस्ताव अवधेश प्रसाद ने रखा, जिसका अनुमोदन आलम बदी ने किया। विधान मंडल का नेता प्रस्ताव लालजी वर्मा ने रखा, जिसका अनुमोदन राजेंद्र चौधरी ने किया।

मतगणना में गड़बड़ी का आरोप

सपा विधायक दल की बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेस में अखिलेश यादव को प्रतिपक्ष नेता चुने जाने की जानकारी दी गई। इसके बाद दावा किया गया कि यूपी विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई। मतदान परिणाम को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। सत्ता बल का दुरूपयोग किया गया। चुनाव में जीतने वाले हार गए और हारने वाले जीत गए। स्पा की ओर से अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए गए। सपा ने कहा कि सत्ता के प्रभाव में आकर अधिकारियों ने हारे हुए प्रत्याशियों को जीतने का कार्य किया। मतगणना को प्रभावित किया गया।

योगी सरकार के सामने खड़ी करेंगे ये चुनौती

विपक्ष के नेता के रूप में अब अखिलेश यादव प्रदेश की योगी सरकार के समक्ष मुश्किलें खड़ी करेंगे। भाजपा की ओर से किए गए दावों को लेकर अब वे सदन से लेकर सड़क तक सवाल उठाते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में दबाव सरकार पर बढ़ेगा। भाजपा ने कई प्रकार की घोषणाए की हैं। चुनावी घोषणाओं को लागु कराए जाने के मामले पर अब समाजवादी पार्टी की ओर से सवाल खड़े होंगे। इसके आलावा अखिलेश यादव प्रादेशिक मुद्दों पर भी सरकार को घेरने में कोई असर नहीं छोड़ेंगे।

Next Story

विविध