Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला, कहा - योगी की 11 मार्च की थी बुकिंग, वो आज ही 'Gorakhpur' चले गए

Janjwar Desk
14 Jan 2022 9:47 AM GMT
Akhilesh Yadav News : राजनीति में विपक्ष को पास करनी होती है ED की परीक्षा, राहुल गांधी से पूछताछ पर अखिलेश यादव का BJP पर तंज
x

Akhilesh Yadav News : राजनीति में विपक्ष को पास करनी होती है ED की परीक्षा, राहुल गांधी से पूछताछ पर अखिलेश यादव का BJP पर तंज

UP Election 2022 : पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म वीर सैनी सहित भाजपा के सभी बागी विधयकों का सपा में शामिल होने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सत्ताधारी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी में सपा की लहर है। अल्पसंख्यकों और अंबेडकरवादियों के दम पर सपा को 400 से ज्यादा सीटें मिलेगी।

UP Election 2022 : यूपी में जारी सियासी उठापटक के बीच आज पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ( Swami Prasad Maurya ) और धर्म वीर सैनी ( Dharam Veer Saini ) सहित भाजपा के आठ बागी विधयक सपा में शामिल हो गए। इसके बाद सपा ( Samajwadi Party) के मंच से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने सत्ताधारी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी में सपा की लहर है। अल्पसंख्यकों और अंबेडकरवादियों के दम पर सपा को 400 से ज्यादा सीटें मिलेगी।

इस बार दलित, पिछले, अल्पसंख्य सब एक हैं

उन्होंने कहा कि यूपी के सीएम की टिकट 11 मार्च की बुक थी, लेकिन वो सपा की लहर को देखते हुए आज ही गोरखपुर चले गए। उन्होंने कहा भाजपा के असली रंग को अंबेडकरवादी और अल्पसंख्यक समुदाय के लोग पहचान गए हैं। जन विरोधी सरकार के खिलाफ इस बार सभी एकजुट हैं। भाजपा ने पिछली बार धोखा दिया था। इस बात का अहसास अब भाजपा को हो गया है।

भाजपा सरकार ने यूपी को बर्बाद किया

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश को योगी सरकार ने बर्बाद कर दिया। यूपी में इस बार इंकलाब होगा और यूपी में बदलाव होगा। जनता परिवर्तन का मन पूरी तरह बना चुकी है। भाजपा के लगातार विकेट गिर रहे हैं। हमें भी चुनाव का ही इंतजार था।

भाजपा का सफाया तय है

भाजपा की सरकार ने कई मौकों पर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का काम किया। इसलिए, चुनाव में भाजपा का सफाया तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास जानका को गिनाने के लिए कोई ठोस उपलब्धि नहीं है। न तो किसानों की आय दोगुनी हुई, न ही उन्हें मुआवजा मिला। भाजपा के शासन में गरीबों की जेब काटी जा रही है। बीजेपी ने पेट्रोल डीजल महंगा किया। हर मामले में प्रदेश और देश की जनता परेशान है। भाजपा विधायकों में मची भगदड़ इस बात के सबूत हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव ( UP Election 2022 ) को लेकर सियासी घमासान जारी है। आज योगी सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके स्वामी प्रसाद मौर्य ( Swami Prasad Maurya ) समर्थक मंत्री और विधायकों के साथ आधिकारिक रूप से सपा में शामिल हो गए। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ आज शामिल होने वाले भाजपा के बागी विधायकों में धर्म सिंह सैनी भगवती सागर, विनय शाक्य, रोशनलाल वर्मा, मुकेश वर्मा, बृजेश कुमार प्रजापति, चौधरी अमरसिंह शामिल हैं। इसके साथ ही अली यूसुफ अली, पूर्व मंत्री रामहेत भारती समेत कई नेता सपा में शामिल हुए हैं।

Next Story